Triptii Dimri Upcoming Movies: तृप्ति डिमरी की 5 अपकमिंग फ़िल्में, 2 सीधे OTT पर होंगी रिलीज

Published : Feb 23, 2026, 10:13 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी 31 साल की हो गई हैं। 23 फ़रवरी 1994 को उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। तृप्ति 2017 से लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं। 'लैला मजनू' (2018) से पहचान बनाने वाली तृप्ति डिमरी की अपकमिंग मूवीज के बारे में जानिए...

PREV
15
1. मां-बहन

रिलीज डेट : 2026 (तारीख तय नहीं)

यह डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें तृप्ति डिमरी पहली बार माधुरी दीक्षित के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी का है। इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं, बल्कि सीधे OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया जाएगा।

25
2. परवीन बाबी बायोपिक

कब रिलीज होगी: फिलहाल तय नहीं

1970 के दशक की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार परवीन बाबी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन 'द स्काई इज पिंक' फेम सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

35
3. स्पिरिट

कब रिलीज होगी : 5 मार्च 2027

यह तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन 'एनिमल' फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी।

45
4. एनिमल पार्क

रिलीज डेट : अभी तय नहीं

ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' के इस सीक्वल में तृप्ति डिमरी की एंट्री लगभग फाइनल है। क्योंकि पहले पार्ट में उनका किरदार जीवित रहा। रणबीर कपूर के साथ इस एक्शन ड्रामा में एक बार फिर उनकी वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। अभी मेकर्स की ओर से इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

55
5. विक्की विद्या का वो वाला वीडियो पार्ट 2

रिलीज डेट : फिलहाल तय नहीं

2024 में आई कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक सफलता मिली थी। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म के एंड क्रेडिट में दूसरे पार्ट का हिंट भी दिया गया था। हालांकि, अभी तक डायरेक्टर राज शांडिल्य या फिल्म के निर्माताओं ने इसकी आगे की अपडेट नहीं दी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories