
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मेकर्स ने जबरदस्त चाल चलकर घर के अंदर हॉटनेस का तड़का लगाने का प्लान बनाया है। खबरों की मानें तो बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट का लेवल हाई होने वाला है। शो में तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री के साथ रोमांचक मोड़ की तैयारी ही गई है। तीन ग्लैमरस लेडीज को शो में एक नई चमक और ड्रामा लाने के लिए लाया जा रहा है। चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का प्रोमो जारी किया है, जहां इन तीनों की एंट्री से प्रतियोगियों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा होने लगी है। इतना ही नहीं सारा खान तो नई एंट्री को लेकर अपनी भड़ास तक निकालती नजर आईं। प्रोमो में जहां घर के लड़के खुश दिखे, वहीं लड़कियां का पारा चढ़ा नजर आया। प्रोमो में सारा अरफीन खान अन्य महिला प्रतियोगियों के साथ चर्चा करती नजर आ रही हैं कि वे शो चलाने में सक्षम नहीं हैं क्या। वो भड़ास निकालते हुए कहती हैं- क्या हम शो नहीं चला सकते?
आपको बता दें कि बिग बॉस 18 की टीआरपी की हालत खस्ता देखकर मेकर्स ने माइंड गेम खेलते है एक धांसू चाल चली है। मेकर्स अब घर के अंदर बोल्डनेस का तड़का लगाने जा रहे हैं। सामने आए प्रोमो से स्पष्ट हो गया है कि घर के अंदर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अदिति मिस्त्री, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा एंट्री ले रही हैं। प्रोमो देखकर दर्शकों की सांसे ऊपर-नीचे होने लगी है। सामने आए प्रोमो में दिखाया कि शुरुआत में तीनों वाइल्ड कार्ड्स धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शो में एंट्री ले रही हैं। करण वीर मेहरा मजाक में कहते हैं- इतनी सुंदरता! और जब वे डांस कर रही होती हैं तो वो चुम दरंग की आंखें बंद करने की भी कोशिश करते हैं। इसी बीच अविनाश मिश्रा कहते हैं- "हम जिस बात पर मुस्कुरा रहे थे तुम्हें बता नहीं सकते।" विवियन वाइल्ड कार्डस् से कॉफी के लिए पूछते हैं तो ईशा सिंह बिग बॉस से शो में हॉट लड़कों को भेजने की मांग करती हैं।
सलमान खान का शो बिग बॉस 18 टीआरपी में अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। इस शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स शो में बैक टू बैक वाइल्ड कार्ड एंट्री करवा रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने स्प्लिट्सविला फेम दिग्विजय राठी और कशिश को घर में बुलाया, हालांकि, ये दोनों भी अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। अब मेकर्स बिग बॉस को दिलचस्प बनाने के लिए 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट लेकर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें...
जीनत अमान के 8 हीरो, 80+ दो अभी भी मचा रहे धूम, 4 की हो चुकी मौत
प्यार, गुपचुप शादी, धोखा.. फिर इस एक्ट्रेस के साथ जो हुआ वो था खौफनाक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।