
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस छवि मित्तल 2022 में कैंसर फ्री हुई थीं। लेकिन हाल ही में छवि ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि वो एक नई बिमारी का शिकार हो गई हैं। छवि ने बताया कि वो कॉस्टोकोंड्राइटिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उनकी छाती में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। अब जैसे ही छवि की हेल्थ के बारे में उनके फैंस को पता चला वैसे ही वो टेंशन में आ गए।
बीमारी के बारे में क्या बोलीं छवि मित्तल
छवि ने अपने एक जिम सेशन की फोटो शेयर कर लिखा, 'मार्केट में नई वाली बीमारी लायी हूं। इसे कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस कहा जाता है। फैंसी है ना? इसका कारण या तो कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान ली गई रेडिएशन हो सकती है या फिर उस इंजेक्शन का साइड इफेक्ट हो सकता है, जो मैंने ओस्टोपीनिया के लिए लिया था, यह लगातार आ रही खांसी हो सकती है, जो मुझ पिछले कुछ दिनों से थी या ये सारी चीजों का कॉम्बिनेशन हो सकता है। सांस लेते, हाथ हिलाते या बाजू या नीचे लेटते समय छाती में बहुत दर्द होता है। मैं हमेशा पॉजिटिव नहीं होती हूं, लेकिन कभी-कभार ही नेगेटिव हो जाती हूं। इसलिए अपनी छाती को हाथों से पकड़े मैं जिम गई। क्योंकि हम सभी गिरते हैं, पर क्या हम सभी दोबारा उठते हैं? मैं तो उठती हूं। मैं जानती हूं कि आप सब भी किसी ने किसी तकलीफ से गुजर रहे हैं, लेकिन आप अकेले नहीं हैं और यह भी गुजर जाएगा।
फैंस ने दी छवि मित्तल को हिम्मत
छवि के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे। जहां एक फैन ने लिखा, 'मैं पिछले 8 महीनों से कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस से पीड़ित हूं और मुझे इसमें चलना या सांस लेने जैसी सामान्य गतिविधि करना भी मुश्किल होता है। लोगों को इसे समझना भी कठिन है। आज मैं बहुत बेहतर जगह पर हूं। आशा करता हूं कि आप भी जल्दी ठीक हो जाएंगी।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप हम सबके लिए प्रेरणा हैं। जल्द ठीक हो जाइए।'
आपको बता दें अप्रैल 2022 में, छवि ने खुलासा किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। कैंसर का पता चलने के तुरंत बाद ही उनकी सर्जरी हुई और उन्होंने रेडिएशन थेरेपी भी ली। इसके बाद वो कैंसर फ्री हो गई थीं।
और पढ़ें..
WATCH VIDEO: आलिया की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस, पिंक साड़ी में एक्ट्रेस ने एक बार फिर बिखेरा जलवा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।