WATCH VIDEO: आलिया की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस, पिंक साड़ी में एक्ट्रेस ने एक बार फिर बिखेरा जलवा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट पिंक साड़ी में जलवा बिखेर रही हैं। वहीं फैंस को भी उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने डीप नेक ब्लाउज के साथ पिंक साड़ी को कैरी किया था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। आलिया के इस लेटेस्ट लुक को पर फैंस का दिल आ गया है। आलिया ने इस पिंक साड़ी को सिंपल एसेसरीज के साथ कैरी किया था। अब सोशल मीडिया पर फैंस आलिया के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आलिया ट्रेडिशनल ड्रेसेस में बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वो इंडियन बार्बी जैसी लग रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बता दें आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीं इस फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में 60 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसमें आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी लीड रोल में हैं।

Related Video