मां बनने वाली हैं कपिल शर्मा शो की 'लॉटरी', इस अंदाज में फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज

Published : Aug 03, 2023, 10:31 AM IST
Keith Sequeira

सार

कीथ सिकेरा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें उनकी पत्नी रोशेल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। अब इस गुड न्यूज को सुनने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. Keith Sequeira Rochelle Rao Announces Their Pregnancy: टीवी एक्टर कीथ सिकेरा और रोशेल राव जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटोज शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। इन फोटोज में रोशेल जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसमें उन्होंने पिंक ड्रेस कैरी किया है, जिसमें वो किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। इन फोटोज में रोशेल के साथ उनके पति कीथ भी नजर आ रहे हैं।

कीथ सिकेरा और रोशेल राव के घर गूंजेगी किलकारी

कीथ ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर कर लिखा, ‘दो छोटे हाथ, दो छोटे पैर, एक बेबी गर्ल या फिर बॉय...जिससे हम मिलने का इंतजार नहीं कर सकते। जी हां, आपने सही अंदाज लगाया। हम पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बेहद खूबसूरत तोहफे के लिए शुक्रिया जीसस और आप सभी को आपके प्यार और सपोर्ट के लिए। कृपया इस नए सफर पर हम पर आशीर्वाद बनाए रखें।’

 

अब कीथ और रोशेल के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक कीथ और रोशेल को बधाई देने लगे। जहां किश्वर मर्चेंट ने लिखा, 'आप लोगों को बधाई। देखा मैंने सही अनुमान लगाया।' भारती सिंह ने लिखा, 'बधाई हो।' अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, 'मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।' वहीं फैंस ने भी कपल पर जमकर प्यार बरसाया है।

कीथ सिकेरा-रोशेल राव ने 5 साल बाद दी गुड न्यूज

कीथ सिकेरा और रोशेल राव की बात करें तो कपल ने कई सालों तक डेट करने के बाद 2018 में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से एक दूसरे को पति-पत्नी बनाया। अब इस स्टार ने शादी के पूरे 5 साल बाद फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। आपको बता दें दोनों ने 2015 में 'बिग बॉस 9' और 2019 में 'नच बलिए' जैसे शो में पार्टिसिपेट किया था।

और पढ़ें..

20 साल बाद वापस आ रहा 'Koi... Mil Gaya' का जादू, इस दिन सिनेमाघरों में दूबारा रिलीज होगी फिल्म

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'उतरन' की 'इच्छा' का सबसे बोल्ड फोटोशूट, TV की संस्कारी बहू ने शेयर की 5 PHOTOS
OTT पर फरवरी के आखिरी वीक में धमाका, 10 फिल्में-वेब सीरीज से होगा फुल एंटरटेनमेंट