
कौन बनेगा करोड़पति 17 टीवी का ऐसा गेम शो है, जिसे देखना हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। शो का हर एपिसोड बहुत ही खास होता है। खास इसलिए कि यहां आने वाले कंटेस्टेंट्स की अपनी कहानियां और किस्से होते है, जिन्हें जानने और सुनने के बाद कभी खुश होती है और कभी दुख भी होता है। शो का शुक्रवार का एपिसोड कई मायने में खास रहा। 2 कंटेस्टेंट को गेम खेलने का मौका मिला। पहले कंटेस्टेंट ने 7.50 लाख जीतकर शो क्विट किया। वहीं, दूसरी प्रतिभागी पल्लवी निफाडकर 50 हजार जीतकर अभी भी शो में बनी हुई है। हालांकि, उन्होंने अपनी जो कहानी सुनाई वो काफी दर्दभरी थी।
केबीसी 17 में शुक्रवार को पहले कंटेस्टेंट ओमकार उदावंत के गेम क्विट करने के बाद पुणे की पल्लवी निफाडकर को हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला। पल्लवी के बारे होस्ट बिग बी ने उनके पति से पूछा। उन्होंने बताया कि जब हमारी शादी हुई थी तो ये बहुत ज्यादा चुलबुली थी। हालांकि, वक्त के साथ मैच्योर हो गई। पल्लवी ने बताया कि वे इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर हैं और उन्हें कम्प्यूटर के सााथ खेलना बहुत पसंद है। हालांकि, हेल्थ इश्यू की वजह से उन्होंने अपनी जॉब छोड़ी और अब वे प्राइमरी स्कूल में टीचिंग का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करना काफी पसंद है। बच्चों की बात निकली तो उन्होंने बताया कि शादी के बाद 7 साल तक उन्हें सात बार मिसकैरेज झेलना पड़ा। उन्होंने नम आंखों और रुआंसी आवाज में बताया कि एक बार तो बेबी 6 महीने का हो गया था। सुबह डॉक्टर ने चेक किया तो उसकी हार्टबीट ठीकठाक थी, लेकिन शाम को कहा कि इसे अबॉर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि इन सात सालों में उन्होंने काफी मेंटली और फिजिकली परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक वे अस्पताल में भर्ती भी रही। पल्लवी की दर्दभरी कहानी सुनकर बिग बी काफी उदास नजर आए।
ये भी पढ़ें... KBC 17: हॉटसीट पर बैठा सोने का व्यापारी, खूब की मजेदार बातें-इस सवाल पर किया गेम क्विट
केबीसी 17 में पल्लवी निफाडकर ने बताया कि बार-बार बच्चा खोने के बाद उन्होंने और उनके पति ने मिलकर फैसला किया कि वे बच्चा गोद लेंगे। फिर उन्होंने इसके लिए एप्लाई किया और बेटी को गोद लिया। उन्होंने बताया कि जिस दिन हम बेटी को लेकर अपने घर पहुंचे तो हमारे पूरे कैम्पस ने बैंड-बाजा बजाकर हमारा वेलकम किया। कैम्पस को रंगोली और फूलों से सजाया। पल्लवी ने बताया कि हमारी बेटी हमारे घर कम और पड़ोसियों के यहां ज्यादा रहती है। उसे सभी बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि बेटी उनके लिए बहुत लकी साबित हुई और आखिरकार वे नेचुरली एक और बेटी की मां बनी। ये सुनते ही बिग बी के चेहरे पर खुशी आ गई। आपको बता दें कि पल्लवी 50 हजार जीतकर शो की रोल ओवर कंटेस्टेंट बनी है। वे सोमवार के एपिसोड में बिग बी के साथ आगे गेम खेलेंगी।
ये भी पढ़ें... मुंह में दबाया सिगार और बार में घुस गए.. अमिताभ बच्चन ने सुनाया रौब झाड़ने वाला मजेदार किस्सा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।