Anupamaa में इनकी एंट्री से आएंगे 6 नए Twist, पेचीदगियों के बीच बढ़ेगी दिलचस्पी, देखना होगा मजेदार

Published : May 16, 2023, 01:03 PM IST
tv show anupama

सार

TV Show Anupama New Twist. स्टार प्लस के शो अनुपमा में आने वाले एपिसोड में काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। अपकमिंग सीरियल में लीड रोल प्ले कर रही रूपाली गांगुली की जिंदगी में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. स्टार प्लस का शो अनुपमा (Anupamaa) जब से शुरू हुआ है तभी से इसे घर-घर में पसंद किया जा रहा है। शो टीआरपी रैंकिंग में टॉप पर जगह बनाए हुए हैं। अब इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में कुछ नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। इस शो का वर्तमान ट्रैक अनुपमा, अनुज और उनके सेपरेशन के बाद की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। माया की एंट्री से घरवालों की जिंदगी में हलचल मच गई। शो में फिलहाल दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में जारी किए प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि सीरियल को और ज्यादा पेचीदा और दिलचस्प दिखाया जाएगा। इसमें कुछ नए ट्विस्ट एंड टर्न भी देखने को मिलेंगे। नीचे पढ़ें शो में आने वाली नई पेचीदगियों के बारे में...

1. अनुपमा करेंगी विदेश जाने का फैसला

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा यानी रूपाली गांगुली मालती देवी (अपरा मेहता) की डांसिंग अकादमी के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद अमेरिका जाने का फैसला करती है। अनुपमा इस बार अपने करियर को शाह और कपाड़िया परिवार से आगे रख रही है।

2. मालती देवी के किरदार की खुलेंगी परतें

अनुपमा में टीवी एक्ट्रेस अपरा मेहता, मालती देवी का किरदार निभाएंगी। मालती देवी उनमें से हैं जिन्हें अनुपमा ने हमेशा डांस और अपने सपनों के मामले में देखा है। मालती, अनुपमा की मेंटर हैं, जिनके किरदार में ऐसी परतें हैं जो आने वाले वक्त में कई तथ्यों को उजागर करेंगी।

3. अनुपमा की लाइफ में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट

सीरियल में अनुपमा के जीवन में मालती देवी की एंट्री के साथ ही कई दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि मालती देवी वाकई अनुपमा की मदद करेंगी या उनके साथ गेम खेलेंगी।

4. अनुपमा पर खत्म होगी मालती देवी की तलाश

अपरा मेहता, जो मालती देवी की भूमिका निभा रही है, ने अपने रोल को लेकर कहा- मालती देवी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। वह अहमदाबाद वापस आती हैं क्योंकि उन्हें ऐसा शख्स चाहिए जो उनके गुरुकुल की देखभाल करने में सक्षम हो। मालती देवी की ये तलाश अनुपमा पर जाकर खत्म होती है।

5. अनुपमा-मालती देवी के बीच दिखेंगी नई इक्वेशन

अनुपमा की जिंदगी में मालती देवी की एंट्री से कई चीजें बदल जाएंगी। अनुपमा को सेल्फ कॉन्फिडेंट के बारे में सिखाया जाएगा, जो उसके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगा। यह पहली बार है जब वह खुद को पहले और दूसरों को बाद में रखेंगी। मालती देवी एक सख्त टीजर बनेंगी, साथ ही वह अनुपमा को अपने वैल्यूज को पहचानने में मदद भी करेंगी।

6. क्या अनुपमा जान पाएंगी अनुज की हकीकत

अनुपमा को आसानी से मालती देवी की डांस अकादमी में एडमिशन मिल जाता है। वह अमेरिका तक जाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करती है। इन सबके के पीछे अनुज का हाथ है, क्या यह बात अनुपमा जान पाएंगी, यह देखने दिलचस्प होगा।

3-4 महीने का होगा मालती देवी का किरदार

अपरा मेहता ने बताया कि शो में मालती देवी का किरदार तीन से चार महीने के लिए एक कैमियो है और देखते हैं यह किरदार कैसा होता है। राजन सर की वजह से ही मैंने मालती देवी का किरदार किया है। जब भी उन्होंने मुझे अपने किसी भी शो में कैमियो करने के लिए कहा है, राजन सर यह सुनिश्चित करते हैं कि यह किरदार कुछ ऐसा हो जिसकी मैं वास्तव में हकदार हूं। यह एक ऐसी भूमिका है, जिसकी मैं हकदार हूं। टेलीविजन इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं, लेकिन बहुत कम भूमिकाएं हैं, जो मुझे हमेशा याद रहेंगी। मालती देवी की भूमिका निभाने के लिए मुझे चुनने के लिए राजन सर की बहुत आभारी और शुक्रगुजार हूं।

 

ये भी पढ़ें...

शाहरुख खान को है पत्नी गौरी से 1 शिकायत, कर डाला सबके सामने खुलासा

BOX OFFICE हिलाएंगे 6 साउथ स्टार्स, बॉलीवुड में मारेंगे धांसू एंट्री

बेहद ग्लैमरस है TV को जोधा, देखकर कोई नहीं कह सकता 1 बेटे की है मां

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर