
Ashish Kapoor Harassment Case: टेलीविजन एक्टर आशीष कपूर को अगस्त में दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान वॉशरूम में एक महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा था। उन्हें 3 सितंबर को पुणे में गिरफ्तार किया गया था, हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने एक्टर को ज़मानत दी है। इसके बाद उनका पहला बयान सामने आया है। आशीष ने कहा है कि रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे यह पता चले कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया।
मंगलवार, 16 सितंबर को, आशीष ने राहत जताते की और देश की जस्टिस सिस्टम में अपना भरोसा दोहराया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर, एक्टर ने एक नोट लिखा, "हालिया घटना के बाद, मैं बहुत राहत महसूस कर रहा हूं। इसके लिए थैंकफुल भी हूं। यह एक्सपीरिएंस हमारे लोकतंत्र की ताकत और हमारे संविधान में दिए गए अधिकारों की याद दिलाता है। मुझे न्याय व्यवस्था में पूरा विश्वास है, और इस नतीजे ने इस विश्वास को और मजबूत किया है। सभी के परिश्रम ने यह सुनिश्चित किया कि न्याय मिले और सच्चाई सामने आए।" एक्टर ने उन्हें फंसाए जाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें-
Aamir khan की वजह से डिब्बा बंद हुई इस शख्स की फिल्म, आखिर क्या रह गई कमी?
उन्होंने कहा, "यह इस बात का प्रमाण है कि सत्य की हमेशा जीत होती है। मैं उन सभी का थैंक्स करना चाहता हूं जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाले सिस्टम के प्रति अपनी गहरी सराहना करता हूं।"
ये भी पढ़ें-
Akshay Kumar इस एक्ट्रेस संग अब तक नहीं कर पाए काम, क्या आप जानते हैं नाम?
टीवी एक्टर आशीष कपूर पर एक महिला ने दिल्ली के एक बाथरूम में रेप करने का आरोप लगाया है। उसने ये भी दावा किया कि इसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन पुलिस को कोई क्लिप नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि कपूर और महिला वॉशरूम में गए थे, कुछ लोग वो दरवाज़ा भी खटखटा रहे थे। बाद में यह विवाद सोसाइटी के गेट तक पहुंच गई, जहां पीड़िता ने बताया कि कपूर के दोस्त की पत्नी ने उसे मारा। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने ही पीसीआर को कॉल किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।