कितने पढ़े लिखे हैं बिग बॉस के 1-18 सीजन के विनर्स, जानें सबकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

Published : Aug 17, 2025, 07:30 AM IST

Bigg Boss Winner Educational Qualifications: 24 अगस्त से बिग बॉस का 19वां सीजन ऑन एयर होने वाला है। इस शो के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं इस शो के पुराने विनर्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन.. 

PREV
16
राहुल रॉय-आशुतोष कौशिक-विंदू दारा सिंह

राहुल रॉय बिग बॉस सीजन 1 के विनर रह चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 12वीं तक की ही पढ़ाई की है। आशुतोष कौशिक बिग बॉस सीजन 2 के विनर थे। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लॉ किया था। विंदू दारा सिंह ने मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

26
श्वेता तिवारी-जूही परमार-उर्वशी ढोलकिया

बिग बॉस 4 की विजेता श्वेता तिवारी थीं। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई से ग्रेजुएशन किया था। जूही परमार बिग बॉस 5 की विनर थीं। उन्होंने जयपुर के यूनिवर्सिटी महारानी कॉलेज से कॉरेस्पॉन्डेंट कोर्स किया है। उर्वशी ढोलकिया इस शो के सीजन 6 की विजेता थीं। वो कम उम्र में शादी हो गई थी। इस वजह से उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

36
गौहर खान-गौतम गुलाटी-प्रिंस नरूला

गौहर खान ने बिग बॉस 7 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। गौहर खान ने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद नेस वाडिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की है। गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 में दिखाई दिए थे। गौतम ने हंस राज कॉलेज दिल्ली से पढ़ाई की है। प्रिंस नरूला बिग बॉस 9 की विनर हैं। चंडीगढ़ से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया है।

46
मनवीर गुर्जर-शिल्पा शिंदे-दीपिका कक्कड़

मनवीर गुर्जर बिग बॉस 10 के विजेता थे। मनवीर गुर्जर ने सिर्फ आठवीं तक की पढ़ाई की है। वहीं शिल्पा शिंदे इस शो के सीजन 11 की विनर थीं। शिल्पा शिंदे ने मुंबई यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 की विजेता थीं। दीपिका कक्कड़ मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में लगभग 3 साल तक काम किया।

56
सिद्धार्थ शुक्ला-रुबीना दिलैक-तेजस्वी प्रकाश

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 की विनर थीं। सिद्धार्थ शुक्ला ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वहीं रुबीना दिलैक ने इस शो के 14वां सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। रुबीना ने इंग्लिश लिटरेचर और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। तेजस्वी प्रकाश शो के 15वें सीजन की विनर थीं। तेजस्वी ने मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

66
एमसी स्टैन-मुनव्वर फारुकी-करणवीर मेहरा

एमसी स्टैन बिग बॉस के 16वें सीजन के विनर थे। एमसी स्टैन ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। मुनव्वर फारुकी ने शो के 17वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। करणवीर मेहरा शो के 18वें सीजन के विजेता थे। करणवीर ने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से एडवरटाइजिंग एंड सेल्स प्रमोशन की पढ़ाई की है।

Read more Photos on

Recommended Stories