Bigg Boss 17 Big Twists: मेकर्स TRP के लिए खेलेंगे माइंड गेम, होगी NEW वाइल्ड कार्ड एंट्री

Published : Nov 19, 2023, 01:36 PM IST
bigg boss 17 big twist

सार

Bigg Boss 17 Big Twist. सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 17 में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले वीक में एक साथ 4 प्रतिभागियों को घर से बेघर कर दिया जाएगा। वीहं, न्यू वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को खूब प्यार मिल रहा है। शो की टीआरपी शानदार रही है और सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। कमाल की टीआरपी ने मेकर्स को हर हफ्ते एविक्शन रोकने पर मजबूर कर दिया है। काफी समय से शो से कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। शो में अभी अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ ​​खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल बने हुए हैं। अब तक सिर्फ सोनिया और मनस्वी ही बाहर हुई हैं।

Bigg Boss 17 में नए ट्विस्ट

अब Bigg Boss 17 की शानदार टीआरपी ने मेकर्स को कुछ नए ट्विस्ट लाने पर मजबूर कर दिया है। टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस के निर्माताओं ने टीआरपी बनाए रखने के लिए इस हफ्ते चार से पांच एलिमिनेशन करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि शो से एक ग्रुप में एलिमिनेशन होगा और शायद बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा।

4-5 एलिमिनेशन और नए वाइल्ड कार्ड

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 17 के घर में ऐसे प्रतियोगी हैं जो एकदम उबाऊ हैं और इसलिए मेकर्स नहीं चाहते कि वे घर में टिके रहें। मेकर्स शो की टीआरपी को गिरने का कोई मौका नहीं देना चाहते हैं। इसलिए, कई एलिमिनेशन होंगे और न्यू वाइल्ड कार्ड एंट्री भी शो में देखने को मिलेगी। नए प्रतियोगी आकर शो में नई एनर्जी भरेंगे। हालांकि, अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि इस बार के वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए थे। उन्होंने अनुराग डोभाल को सबसे ज्यादा टारगेट किया। इसके अलावा उन्होंने ईशा मालवीय को पर भी निशाना साधा। 

ये भी पढ़ें...

Anupama में BIG Drama: इन 3 शख्स के बीच बुरी तरह फंसी अनुपमा

GHKPM Spoiler Alert: किसने दी सवि की जिंदगी को नर्क बनाने की धमकी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!