GHKPM TWISTS: ये शख्स लेगा सवि से बेइज्जती का बदला, किसने लगाए ईशान पर घिनौने आरोप

Published : Nov 19, 2023, 09:32 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twists

सार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twists. टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में, में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। सवि द्वारा दूर्वा की सगाई तुड़वाने के बाद अब कुछ नया और जबरदस्त देखने को मिलने वाला है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) अभी तक देखा कि सवि को ईशान के घरवालें बेइज्जत करते हैं लेकिन फिर भी वो धोखेबाज समृद्ध लाटकर की सच्चाई सबके सामने लेकर आती है। वे हर हाल में सच के साथ खड़ी रहती है और समृद्ध और उसके परिवारवालों का पर्दाफाश करती है। हालांकि, पहले सवि को गलत समझने वाले यानी ईशान के घरवालें बाद में उससे माफी मांगते हैं। आगे के एपिसोड में देखने मिलेगा कि सगाई टूटने के बाद दूर्वा शॉक्ड है और वो सवि से अपनी बेइज्जती का बदला लेने का प्लान बना रही है। इतनी ही नहीं वह अपने भाई ईशान पर भी गलत आरोप लगाएगी। वहीं, दूर्वा कमस खाएंगी कि वह कॉलेज में सवि का जीना मुश्किल कर देगी। ये बात सुनकर अक्का साहेब भी उसका साथ देने की बात कहेगी।

दूर्वा करेगी खुद को सबसे दूर

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोज में देखने मिलेगा कि समृद्ध लाटकर से सगाई टूटने के बाद दूर्वा खुद को सबसे दूर कर लेंगी। वह अपनी सगाई का टूटना बर्दाश्त नहीं करेगी। वह अपने भाई ईशान को इस सबका दोषी मानेगी, फिर भी ईशान, दूर्वा को सच बताने की कोशिश करेगा, लेकिन वो नहीं मानेगी। इतना ही नहीं वह सवि को भी इन सबके के लिए जिम्मेदार ठहराएंगी। दूर्वा कहेगी है कि समृद्ध झूठा नहीं है, उससे गलतियां हुई होंगी लेकिन पर अब वो सुधर गया है। दूर्वा आरोप लगाएंगी कि सवि और ईशान ने मिलकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

सवि इसलिए है बेहद खुश

गुम है किसी के प्यार में, में देखने मिलेगा कि ईशान, सवि की तारीफ करेगा कि उसने सच का साथ दिया, चाहे उसपर सबने मिलकर गलत आरोप लगाए। सवि भी ईशान की इस बात से खुश नजर आएगी, ईशान ने उस पर पूरा भरोसा दिखाया बिना कोई सवाल किए। दूसरी और अक्का साहेब को जबरदस्त झटका लगेगा कि उसने कैसे गलत फैसला लिया। वहीं, घरवाले भी उनके खिला खड़े हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें...

GHKPM Spoiler Alert: किसने दी सवि की जिंदगी को नर्क बनाने की धमकी

Anupama में आएगा भयानक ट्विस्ट, जबरदस्त टर्न लेगा आने वाला एपिसोड

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!