दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर, बोले- ये क्या चल रहा है...?

Published : Nov 17, 2023, 07:05 PM ISTUpdated : Nov 17, 2023, 09:08 PM IST
Ashneer Grover Shark Tank India

सार

अशनीर ग्रोवर बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' के पहले सीजन के जज रहे हैं। उस वक्त वे भारत पे के मैनेजिंग डायरेक्टर हुआ करते थे। भारत पे ने ही अशनीर ग्रोवर के खिलाफ 80 करोड़ के घोटाले का केस दर्ज कराया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' के जज रहे एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर को हाल ही में तब दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया, जब वे अमेरिका रवाना हो रहे थे। उन्हें उन पर, उनकी पत्नी और फैमिली पर लगे 81 करोड़ के फ्रॉड केस में दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक्स ऑफेंसेस विंग ने रोका। शुक्रवार दोपहर अशनीर ग्रोवर ने पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक पोस्ट की,जो वायरल हो रही है।

अशनीर ग्रोवर की सोशल मीडिया पोस्ट

अशनीर ग्रोवर ने ट्विटर (अब X) पर लिखा, "हैलो! हैलो! क्या चल रहा है इंडिया में? फिलहाल तो अशनीर स्टॉप्ड एट एयरपोर्ट चल रहा है जवाब।" अशनीर ने आगे लिखा है, "1 . मई में FIR दर्ज होने के बाद से आज 17 नवम्बर की सुबह 8 बजे तक (एयरपोर्ट से लौटने के 7 घंटे बाद तक) EOW की ओर से कोई कम्युनिकेशन या समन नहीं मिला है। 2. मैं यूएस 16-23 नवम्बर तक के लिए जा रहा था। 3. इमिगेशन पर उन्होंने कहा कि LOC लगा हुआ है सर, EOW से चेक करके बताते हैं। 3. मुझे अजीब लगा, क्योंकि मैं FIR दर्ज होने के बाद से 4 बार इंटरनेशनल यात्रा कर चुका हूं। कभी दिक्कत नहीं हुई। मुझे तो एक बार समन भी नहीं दिया गया। 5. वैसे भी इस बीच फ्लाइट छूट गई। EOW के लोगों ने इमिगेशन को निर्देश दिए कि हमें बाहर जाने दिया जाए, ताकि हम घर लौट सकें। 6. आज सुबह घर पर EOW का समन मिला। हमेशा की तरह सहयोग करूंगा।"

जाट मरा तब जानिए जब तेरहवीं हो जाए: अशनीर ग्रोवर

अशनीर ग्रोवर ने पोस्ट में आगे लिखा है, "कोई ड्रामा नहीं। LOC हटाने की प्रोसेस है। मैं फ्लाइट रिस्क में नहीं हूं। यह साबित करना आसान है। बाकी आपको जो छापना है छापो। पिक्चर चल रही है, फ्री में मजे लो। बाकी Premature Obituaries बहुत बारी लिख चुके हैं। 'जाट मरा तब जानिए जब तेरहवीं हो जाए। मुझे चिता पर जलाने के बाद 13 दिन बाद तक मरा हुआ घोषित ना करें।"

 

 

क्या है अशनीर ग्रोवर का यह मामला?

अशनीर ग्रोवर ई-वॉलेट भारत पे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। पिछले साल दिसंबर में भारत पे ने अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी और फैमिली मेंबर्स के खिलाफ 81 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए क्रिमिनल शिकायत दर्ज कराई थी। इसी साल मई में EOW ने अशनीर के खिलाफ FIR दर्ज की।

और पढ़ें…

इस एक्ट्रेस ने इसी साल किया डेब्यू और बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले 1500 करोड़

कौन है ये खूबसूरत एक्ट्रेस, जो बनने जा रही मशहूर क्रिकेटर की बीवी?

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर
Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?