Bigg Boss 17 Elimination: 5 में से इस शख्स का हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, बाकियों ने ली राहत की सांस

Published : Nov 24, 2023, 08:35 AM ISTUpdated : Nov 24, 2023, 08:37 AM IST
bigg boss 17 jigna vora eliminated

सार

Bigg Boss 17. सलमान खान के शो बिग बॉस 17 से आखिरकार इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का नॉमिनेशन होगा, ये जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि इस वीक घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, जिग्ना वोरा, सना आर्या और सना सैयद खान नॉमिनेट थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) इन दिनों काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। शो को टीआरपी में अच्छी रैटिंग भी मिल रही है। वहीं, बिग बॉस के घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहसबाजी के साथ लड़ाई-झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीक घर से कौन बेघर होने वाला है, इसकी जानकारी सामने आ गई है। इस वीक जिगना वोरा बिग बॉस 17 से एलिमिनेट हो रही हैं। आपको बता दें कि इस वीक एलिमिनेट के लिए 5 सदस्य नॉमिनेट हुए थे।

 

 

बिग बॉस 17 में एक्विशन

बिग बॉस 17 में इस वीक घर से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, अंकिता लोखंडे, जिगना वोरा, सना सैयद खान और सनी आर्या नॉमिनेट हुए थे। बता दें कि अनुराग को सजा के चलते पूरे सीजन का नॉमिनेशन मिला हुआ है। लड़ाई के दौरान उन्होंने अरुण को धक्का दिया था। बिग बॉस हाउस से जुड़ी खबरें देने वाले लाइव फीड अपडेट्स ट्विटर हैंडल की मानें तो जिगना वोरा का इस हफ्ते एलिमिनेशन हो गया है। उन्होंने इस सीजन में 40 दिन घर में बिताए। कहा जा रहा है कि कि शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में जिगना के घर से बेघर होने की जानकारी सबके साथ शेयर करेंगे। इसके अलावा भी इस बार का वीकेंड का वार मजेदार होने वाला है।

इसलिए बिग बॉस 17 से आउट हुईं जिगना वोरा

बिग बॉस 17 में जिगना वोरा शुरुआत से अच्छा खेल रही थीं। उनका एक प्रेस कॉन्फ्रेंस वाला एपिसोड सबसे दमदार था। इसके बाद उनकी घरवालों के साथ छोटी-मोटी लड़ाई भी देखने को मिली लेकिन बीते कई वीक्स से वह अपना दम दिखाने में सफल नहीं हुई। वे घर में सिर्फ रिंकू से बात करती थी। शुरुआत में जिगना को देखकर लग रहा था वह काफी मजबूत कंटेस्टेंट होगी, लेकिन वे फुस्सी बम निकली।

ये भी पढ़ें...

Top 8 TV Shows में आएगा भयानक ट्विस्ट, इन 2 सीरियलों मचेगा कोहराम

8 साल पहले चलते शो को छोड़ इस शख्स संग लिए थे तारक मेहता की दयाबेन ने 7 फेरे, PHOTOS

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?