Bigg Boss 17: होगा शानदार दिवाली जश्न, पर इसमें भी घरवालों के लिए है 1 जबरदस्त ट्विस्ट

Published : Nov 16, 2023, 02:25 PM ISTUpdated : Nov 16, 2023, 02:26 PM IST
bigg boss 17 diwali bash

सार

Bigg Boss 17 Diwali Bash. सलमान खान के शो बिग बॉस 17 गुरुवार को शानदार दिवाली जश्न मनने वाला है। हालांकि, इसमें भी एक जबरदस्त ट्विस्ट है। इससे जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें कुछ घरवाले खुश तो कुछ दुखी नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इन दिनों काफी हंगामा और कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। शो में इन दिनों अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच जबरदस्त तू तू-मैं-मैं भी देखने और सुनने को मिल रही है। इसी बीच एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि गुरुवार रात के एपिसोड में घरवाले दिवाली का जश्न मनाते नजर आएंगे। हालांकि, बिग बॉस ने इसमें भी एक जबरदस्त पेंच फंसाया है।

 

 

कौन होगा Bigg Boss 17 दिवाली बैश में शामिल

Bigg Boss 17 के न्यू प्रोमो में दिखा जा सकता है कि इसमें बिग बॉस कह रहे हैं आज होगा दिवाली बैश, लेकिन इसमें वो ही शामिल हो पाएगा, जिसे इन्विटेशन मिलेगा। इसके बाद मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे अपना-अपना इन्विटेशन कार्ड दिखाते है हुए खुश नजर आती हैं और डांस भी करती हैं। इसके बाद अभिषेक कुमार भी खुश नजर आते हैं और अपना दिवाली बैश वाला इन्विटेशन दिखाते हैं। वहीं, विक्की जैन और मुनव्वर फारूखी नजर आते हैं। विक्की कहते हैं- मैं नहीं देख पाऊंगा ये पार्टी वाला सीन, सच में मैं कितना मर रहा हूं यार। इसके बाद पार्टी का सीन दिखाया जाता है।

Bigg Boss 17 दिवाली पार्टी में किया बाबू भैया ने डांस

Bigg Boss 17 की दिवाली पार्टी वाले प्रोमो में देखा जा सकता है कि पूरे घर को रोशनी से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट्स देखने को मिल रही हैं। प्रोमो में कुछ मीडिया फोटोग्राफर्स भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा ग्लैमरस लुक में पोज देती नजर आती हैं। फिर बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल की एंट्री होती है और उन्हें डांस करने को कहा जाता है। वे अपने डांस मूव्य दिखाते है। फिर मुनव्वर फारूखी नजर आते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ जुरेल, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार डैशिंग लुक में दिखाई देते हैं। कैमरामैन्स तीनों को साथ में देने के लिए भी कहते हैं। प्रोमो देखकर लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे को आखिर क्यों करवाना पड़ा प्रेग्नेंसी टेस्ट

GHKKPM Spoiler Alert : सगाई में आखिर किसे तमाचा मारेगी सवि ?

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर
Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?