कौन है BB18 का यह कंटेस्टेंट, जिसकी टूटी 2 शादियां, क्या शो में होगी तीसरी शादी

Published : Oct 14, 2024, 03:19 PM ISTUpdated : Oct 14, 2024, 03:21 PM IST
Bigg Boss

सार

करणवीर मेहरा, 'बिग बॉस 18' के प्रतियोगी, अपनी दो असफल शादियों और विवादों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'रिमिक्स' से की और कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' में नजर आ रहे करणवीर मेहरा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। करणवीर मेहरा का जन्म दिल्ली में हुआ था। करण बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। ऐसे में वो कम उम्र से ही थिएटर से जुड़ गए। इसके बाद काफी स्ट्रगल करने के बाद करणवीर ने 2005 से टीवी की दुनिया में शो 'रिमिक्स' से डेब्यू किया। इस शो में लोगों को करण का काम काफी अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

करणवीर मेहरा ने की 2 शादियां

वहीं करणवीर मेहरा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में बने रहे। दरअसल उन्होंने 2 शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 2009 में हुई थी। हालांकि, शादी के 8 साल बाद दोनों अलग हो गए। वहीं उनकी दूसरी शादी 2021 में एक्ट्रेस निधि सेठ से हुई थी। वहीं उनका यह रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया और 2023 में यह भी टूट गया। निधी ने इस शादी के टूटने के बारे में बात करते हुए कहा था कि इस रिश्ते में बहुत टॉक्सिटी थी। करणवीर मेहरा ने पहली शादी टूटने के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो पिता बनना चाहते थे, लेकिन शादी टूटने के बाद उन्होंने अपनी बहन के बच्चों को गोद लेने का सोचा है।

करणवीर मेहरा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आपको बता दें करण ने खुलासा किया था कि 2016 में उनका एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान उनके पैरों में प्लेट भी पड़ी थीं। इस वजह से वो काफी समय तक बेड रेस्ट पर ही थे। दर्द की वजह से उन्हें नींद भी नहीं आती थी। ऐसे में उन्हें सोने के लिए शराब का सहारा लेना पड़ता था। हालांकि, बाद में खुद पर काबू पाया और इस लात को छुड़ाया। करण मेहरा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो 'पवित्र रिश्ता', 'बातें कुछ अनकही सी', 'बहनें', 'विरुद्ध', 'पुका- दिल से दिल तक', 'खतरों के खिलाड़ी', आदि जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो 'रागिनी MMS 2', 'लव स्टोरी 2050', 'बदमाशियां', आदि फिल्मों में भी काम कर चुके है।

और पढ़ें..

'महाभारत' की वह द्रौपदी, जिसका असल लाइफ में भी सरेआम हो चुका 'चीर हरण'!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The 50: कन्फर्म हुए 3 कंटेस्टेंट, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट-कब होगा शुरू? जानें
Bigg Boss 19 के बाद सलमान खान से नहीं मिलीं फरहाना भट्ट, बोलीं- हमारी बात तक नहीं हुई