किसे पड़ी फटकार, किसको दिखाई औकात.. BB18 Weekend ka Vaar में होगा जमकर तमाशा

Published : Nov 08, 2024, 09:14 AM IST
bigg boss 18 weekend ka vaar

सार

बिग बॉस 18 में इस हफ्ते सलमान की जगह एकता कपूर और रोहित शेट्टी लेंगे कमान। एकता ने विवियन डीसेना और चाहता पांडे को लगाई जमकर फटकार। क्या होगा घर का माहौल, देखिये वीकेंड का वार!

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। आपको बता दें कि एक बार फिर सलमान वीकेंड का वार (Weekend ka Vaar) होस्ट नहीं करेंगे। दरअसल, वे अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में कर रहे हैं। उनकी जगह एकता कपूर (Ekta Kapoor) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के हाथों में वीकेंड का वार की कमान होगी। इसी बीच वीकेंड का वार से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें एकता शो के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना को फटकार लगाती नजर आ रही है। प्रोमो में एकता काफी गुस्से में नजर आ रही है और उन्होंने विवियन को कहा- काम का घमंड किसे दिखा रहे हो।

बिग बॉस 18 के घर में हो रहा खूब तमाशा

बिग बॉस 18 के घर में इन दिनों खूब झगड़े और तमाशे देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इस वीक वीकेंड का वार सलमान खान की जगह एकता कपूर और रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं। इस वीकेंड का वार में एकता कपूर घरवालों को जमकर फटकार और उनकी क्लास लगाती नजर आएंगी। इस वीकेंड का वार में सबसे ज्यादा फटकार विवियन डीसेना को लगने वाली है। सामने आए प्रोमो में एकता, विवियन को फटकार लगती दिख रही है। एकता कह रही हैं- मुझे हक है आपको लॉन्च करने के बाद आपसे कुछ सवाल करने का। आपने 8-10 साल काम किया तो क्या? घर के सारे लोग आपको सिर पर चढ़ा लें। बीच में विवियन कहते हैं कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। फिर एकता का पारा और ज्यादा चढ़ जाता है और वे कहती हैं- अपने काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं? आप घर के कन्वर्सेशन से दूर भागते हैं, तो अगर ऐसा ही करना है तो 8 साल बाद आप बिग बॉस में क्यों आए?

चाहता पांडे को भी पड़ेगी फटकार

एकता कपूर सिर्फ विवियन डीसेना को ही नहीं फटकारती बल्कि चाहता पांडे को भी लताड़ लगाती नजर आई। बिग बॉस 18 के घर में और क्या-क्या होने वाला है, ये तो वीकेंड का वार में ही पता चलेगा। आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के घर में अब रजत दलाल, चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक, करणवीर मेहरा, अरफीन खान, सारा खान, श्रुतिका अर्जुन राज, विवियन डीसेना, ईशा सिंह और सारा खान कंटेस्टेंट्स बचे हैं।

ये भी पढ़ें...

YRKKH MAHA धमाका: रूही या अभिरा, किसके बच्चे की होगी मौत, कौन फंसेगा?

नाजायज है रूपाली गांगुली का बेटा, सौतेली बेटी का सनसनीखेज खुलासा

 

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर
Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?