Bigg Boss 18 Video: करणवीर की जीत पर बिफरीं विवियन की पत्नी, फूट फूटकर रोईं नूरन

Published : Jan 20, 2025, 02:12 PM IST
Vivian Dsena wife Nouran Aly

सार

बिग बॉस 18 के फिनाले में करणवीर मेहरा की जीत के बाद विवियन डीसेना की पत्नी नूरन ऐली का गुस्सा कैमरे में कैद हुआ। नाराज और रोती हुईं नूरन रिजल्ट से खुश नहीं दिखीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 18 ( Bigg Boss 18 ) के ग्रैंड फिनाले में करणवीर मेहरा को विनर घोषित किए जाने के बाद विवियन डीसेना की पत्नी नूरन एली (Vivian Dsena's wife Nouran Aly )नाराज नजर आईं। एक वीडियो में उन्हें बेहद झल्लाते हुए देखा गया। ऐली फूट-फूटकर रो रहीं थीं, वहीं इसके साथ ही बड़बड़ाते भी जा रहीं थीं। उनका गुस्सा बॉडी लैंग्वेज से साफ नजर आ रहा था।

विवियन डीसेना को मिली हार

रविवार 19 जनवरी को बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले में करण वीर मेहरा ने अपने करीबी कॉम्पीटिटर विवियन डीसेना को परास्त कर दिया। करण को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का कैश पुरस्कार दिया गया है। ग्रैंड फिनाले में अन्य चार फाइनलिस्ट रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम दरंग और ईशा सिंह थे।

Isha Singh का अविनाश ने तोड़ा दिल ! Bigg Boss खत्म होते ही कही ये बात
 

इंटरव्यू के लिए जाते समय बेहद गुस्से में दिखीं नूरन ऐली

करण वीर मेहरा को विनर घोषित किए जाने के बाद, फाइनलिस्टों का इंटरव्यू सेशन भी आयोजित किया गया। इस दौरान विरल बयानी ने अपने कैमरे में विवियन डीसेना और उनकी पत्नी नूरन एली को साथ जाते हुए देखा। इस दौरान नूरन बेहद तमतमाई हुईं थीं, वे विवियन से लगातार नाराजगी जता रहीं थीं। बीच- बीच में वे रोती भी जा रहीं थीं। साफ नजर आ रहा था कि वे बिग बॉस के रिजल्ट से खुश नहीं थीं। वहीं विवियन बड़े ही उदास मन से उनकी बातें सुन रहे थे।

 

 

अब आएगी अंदाज़ अपना अपना 2 ? आमिर- सलमान खान ने तो बोल दिए डायलॉग

बिग बॉस हाउस में दो बार गईं नूरन ऐली

विवियन डीसेना को सपोर्ट करने के लिए नौरान एली बिग बॉस 18 हाउस में दो बार गई थीं। सबसे पहले, उसने कन्फेशन रूम के जरिए पति बात की और उसे करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह से दूर रहने की सलाह दी। वहीं विवियन अविनाश और ईशा के साथ रहे और करण और शिल्पा को नॉमिनेट किया। फिर, फैमिली वीक में, नूरन घर के अंदर गई और विवियन के साथ एक दिन के लिए रुकी। उनकी बेटी ने भी कुछ पलों के लिए सरप्राइज एंट्री की थी।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार
Ranveer Singh Films On OTT: ताबड़तोड एक्शन वाली रणवीर सिंह की 6 मूवी, देखें इन ओटीटी पर