
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस OTT 2' के विनर एल्विश यादव को 'बिग बॉस 18' के विनर करणवीर मेहरा की जीत रास नहीं आ रही है। उनकी जीत से एल्विश सबसे ज्यादा हैरान हुए और अपने व्लॉग में अपनी निराशा जाहिर करते हुए उन्होंने लोगों से कई सवाल किए। दरअसल इस शो के शुरुआत से एल्विश, रजत दलाल को सपोर्ट कर रहे थे। उनका कहना था कि ट्रॉफी हरियाणा में ही आनी चाहिए। मगर ऐसा न हो सका।
एल्विश यादव ने लगाया बिग बॉस पर इल्जाम
एल्विश यादव ने कहा, 'रजत ने खूब मेहनत की, टॉप 3 में भी आया और यह बहुत बड़ी बात है। पर हमारा टारगेट तो ये था कि वो इस शो को जीते। हम किसी पर इल्जाम नहीं डाल रहे हैं। बिग बॉस बहुत बड़ा शो है। इसने मुझे बनाया है, लेकिन मैं एक छोटी-सी चीज आप लोगों को बताना चाहता था, हो सकता है कि मैं गलत हूं। रजत जब शो में गया था, तब उसके 1 मिलियन के फॉलोअर्स थे और अब जब वो बाहर आया, तो उसके 3.5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। वहीं करणवीर से करीब 3 लाख लोग जुड़े। ऐसे में रजत को इतने लोगों का सपोर्ट मिला। उस हिसाब से रजत 10 गुना आगे होना चाहिए था, लेकिन पता नहीं क्या ही हुआ।'
ये थे 'बिग बॉस 18' के टॉप 3 विनर
आपको बता दें सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में टॉप 3 में करणवीर मेहरा, रजत दलाल और विवियन डीसेना में के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहले रजत दलाल आउट हो गए और फिर टॉप 2 में करणवीर और विवियन के बीच जीत का मुकाबला हुआ। इसके बाद ज्यादा वोट मिलने की वजह से करणवीर मेहरा विनर बन गए। इससे पहले करणवीर, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के भी विनर रह चुके हैं।
और पढ़ें..
अक्षय कुमार ने शेयर किया नई फिल्म का फर्स्ट लुक, देखकर लोगों ने जोड़ लिए हाथ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।