CID 2 की डेट कन्फर्म, इस दिन से TV पर धमाल मचाएंगे दया-अभिजीत और ACP प्रद्युमन

Published : Sep 19, 2024, 09:29 AM IST
crime show cid season 2

सार

छोटे पर्दे का पसंदीदा क्राइम शो CID अपने सीजन 2 के साथ वापसी कर रहा है। शो नवंबर में सोनी टीवी पर ऑनएयर होगा और इसमें पुराने सभी किरदार नजर आएंगे। दयानंद शेट्टी ने शो के वापसी की पुष्टि की है और बताया है कि शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. छोटे पर्दे का सबसे हिट और पसंदीदा क्राइम शो सीआईडी (CID) को लेकर जबरदस्त खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीआईडी सीजन 2 (CID 2) शुरू हो रहा है। इसी बीच नए सीजन के शुरू होने को लेकर ताजा अपडेट्स सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीआईडी 2 इसी साल नवंबर में सोनी टीवी पर ऑनएयर होगा। आपको बता दें कि सीआईडी हर उम्र के दर्शकों का फेवरेट शो रहा है। हालांकि, इसके अचानक बंद हो जाने की वजह से निराशा हुई थी, लेकिन इसके दोबारा शुरू होने की खबर से फैन्स का उत्साह दोगुना हो गया है।

6 साल से हो रही सीआईडी के दोबारा शुरू करने की मांग

आपको बता दें कि लगातार 20 साल टीवी पर राज करने के बाद क्राइम शो सीआईडी को अचानक 2018 में बंद कर दिया था। इसके ऑफ एयर होते ही शो की स्टारकास्ट के साथ दर्शकों को भी जोरदार झटका लगा था। इस शो के बंद होने के बाद से ही शो को दोबारा शुरू करने की डिमांड की जा रही थी। अब खबर है कि 6 साल बाद सीआईडी अपने सीजन 2 के साथ लौट रहा है। सीरियल में दया का रोल प्ले करने वाले दयानंद शेट्टी ने शो से जुड़ी अपडेट शेयर की है। उन्होंने बताया है कि यह सच है कि सीआईडी दोबार शुरू हो रहा है। इसकी शूटिंग अक्टूबर महीने से शुरू होगी और इसे नवंबर मेंऑनएयर किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शो अपने पुराने किरदारों के साथ दोबारा दर्शकों के बीच आएगा।

जनवरी 1998 में शुरू हुआ था CID

आपको बता दें कि क्राइम शो CID की शुरुआत 21 जनवरी 1998 को हुई थी। ये सीरीज बीपी सिंह द्वारा बनाई गई थी और फायरवर्क्स प्रोडक्शन द्वारा निर्मित थी। इसमें शिवाजी साटम ने एसीपी प्रद्युम्न, आदित्य श्रीवास्तव ने सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत, दयानंद शेट्टी ने सीनियर इंस्पेक्टर दया, दिनेश फडनीस ने इंस्पेक्टर फ्रेड्रिक्स और नरेंद्र गुप्ता ने डॉ.सालुंखे का रोल प्ले किया था। 20 साल लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने बाद इसे 27 अक्टूबर 2018 को बंद कर दिया गया था। शो के करीब 1547 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए थे।

ये भी पढ़ें...

कौन है TV एक्ट्रेस जिसने प्यार को बचाने काला जादू भी किया, फिर भी टूटा दिल

जब रामानंद सागर को RAMAYAN की शूटिंग के लिए कौए का आगे जोड़ने पड़े थे हाथ

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर