दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ने 7 साल तक चोरी-छुपे की डेटिंग की, लेकिन उनका रिश्ता टूट गया। दिव्यांका ने खुलासा किया कि उन्होंने प्यार बचाने के लिए काला जादू तक का सहारा लिया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत में ये आम बात है कि स्टार्स के बीच साथ काम करते-करते प्यार हो जाता है। इनमें से कुछ की मोहब्बत को मंजिल नसीब होती है तो कुछ को अपने टूटे दिल के साथ जीना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ था टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में एक दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ। दिव्यांका ने बनूं मैं तेरी दुल्हन टीवी शो से छोटे पर्दे पर एंट्री ली थी। इस शो में उनके को-स्टार शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) थे। साथ काम करते-करते दोनों में दोस्ती हो गई। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और डेटिंग शुरू कर दी। दोनों ने एक-दूसरे को सालों साल तक डेट किया लेकिन आखिरकार रिश्ता टूट ही गया। बता दें कि शो बनूं मैं तेरी दुल्हन की शुरुआत 2006 में हुई थी और 2009 में शो ऑफ एयर हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा ने छुप-छुपकर की थी डेटिंग

दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा ने अपने रिश्ते की किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी। दोनों चोरी-छुपे एक-दूसरे मिलते थे और साथ में वक्त बिताते थे। ये सिलसिला तकरीबन 7 साल तक चला। फिर 2015 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। इस रिश्ते के ऑफिशियल होने के कुछ वक्त बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबर आई। दोनों के अलग होने की खबर सुनकर कईयों को जोरदार झटका भी लगा था। हालांकि, दिव्यांका खुद भी ब्रेकअप से सदमे में चली गई थी।

दिव्यांका त्रिपाठी ने की थी ब्रेकअप को लेकर बातें

राजीव खंडेलवाल के टॉक शो जज्बात में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की थी। शो में दिव्यांका ने बताया था कि वे प्यार में सारी हदें पार कर देती है और ऐसा ही कुछ उन्होंने शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप के दौरान भी किया। उन्होंने बताया कि वे टीवी शोज की वजह से बिजी रहतीं थीं, इसके बाद भी वे शरद की फैमिली के लिए वक्त निकालती थीं, उनसे मिलतीं थीं। उन्होंने यह तक कहा कि काम के बाद नींद लिए बिना वे शरद से मिलने पहुंच जातीं थीं। उन्होंने प्यार में सबको भूला दिया था, सिर्फ शरद पर ध्यान दिया, लेकिन जितना प्यार उन्होंने किया, उसके बदले में उन्हें वो प्यार-सम्मान नहीं मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी।

प्यार को बचाने काला जादू भी किया दिव्यांका त्रिपाठी ने

दिव्यांका त्रिपाठी ने टॉक शो में अपनी मोहब्बत को लेकर एक भयानक खुलासा भी किया था। उन्होंने बताया था कि वे शरद के प्यार अंधी हो गईं थीं। वे उन्हें किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती थीं। रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने हर तरह से कोशिश की। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि प्यार को बचाने के लिए उन्होंने काला जादू तक का सहारा लिया था, लेकिन उनकी हर कोशिश फेल हुई और ब्रेकअप हो गया।

विवेक दाहिया का मिला दिव्यांका त्रिपाठी को साथ

ब्रेकअप के बाद भी दिव्यांका त्रिपाठी टीवी सीरियलों में काम करतीं रहीं। 2013 में वे ये है मोहब्बतें सीरियल में नजर आईं। इस शो में उनकी मुलाकात विवेक दाहिया से हुई। दिव्यांका को दोबारा प्यार मिला। कपल ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर जुलाई 2016 में शादी कर ली। कपल हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी का वर्कफ्रंट

दिव्यांका त्रिपाठी 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज की कंटेस्टेंट रही हैं। फिर उन्हें 2006 में टीवी सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन ऑफर हुआ। इस शो से दिव्यांका घर-घर में फेमस हो गईं। ये सीरियल 2009 तक चला। इसके बाद वे मिसेज एंड मिस्टर इलाहबादवाले, चींटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी, अदालत, तेरी मेरी लव स्टोरिज, रामायण, कॉमेडी सर्कस, क्राइम पेट्रोल सहित अन्य सीरियलों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने विरासत, कसम से, सात फेरे, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, इस प्यार को क्या नाम दूं, दीया और बाती हम, बहू हमारी रजनी कांत, कहां हम कहां तुम सहित कई सीरियलों में कैमियो रोल किया। वे आखिरी बार 2013 में डांस शो झलक दिखला जा 11 में नजर आईं थीं। दिव्यांका ने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें...

जब रामानंद सागर को RAMAYAN की शूटिंग के लिए कौए का आगे जोड़ने पड़े थे हाथ

एकता कपूर की अबतक की 8 Naagin, जानें कौन सी नागिन पड़ी सबपर भारी