Shocking: 'गोपी बहू' के दोस्त की US में गोली मारकर हत्या, एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से मांगी मदद

Published : Mar 01, 2024, 09:19 PM ISTUpdated : Mar 01, 2024, 11:18 PM IST
Devoleena Bhattacharjee Friend Amarnath Ghosh Shot Dead

सार

38 साल की देवोलीना भट्टाचार्जी को साथ निभाना साथिया की गोपी बहू के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1 मार्च को अपने दोस्त की अमेरिका में हत्या की शॉकिंग खबर दी। देवोलीना ने मामले में भारत सरकार से मदद मांगी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'साथ निभाना साथिया' फेम गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर चौंकाने वाली खबर दी। उनकी मानें तो उनके दोस्त अमरनाथ घोष की यूएस में गोली मारकर हत्या कर दी है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर केंद्र सरकार से इस मामले को देखने की गुहार लगाई है। देवोलीना की पोस्ट के मुताबिक़, यह घटना 27 फ़रवरी 2024 की है। उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया है कि अमरनाथ घोष अपने पैरेंट्स की इकलौती संतान थे।

देवोलीना भट्टाचार्जी का शॉकिंग खुलासा

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मेरे दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका में सेंट लुइस एकेडमी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह अपने परिवार का इकलौता बच्चा था। मां की मौत 3 साल पहले हो चुकी थी। पिता उसके बचपन में ही गुजर गए थे। खैर, वजह, आरोपी की डिटेल और बाकी सबका अभी तक खुलासा नहीं किया गया है और शायद उसके परिवार में इसके लिए लड़ने वाला भी कोई नहीं है, सिवाय उसके कुछ दोस्तों के। वह कोलकाता से था। पीएचडी कर रहा था। जब वह इवनिंग वॉक कर रहा था, तब एक अनजान शख्स ने उसे कई गोलियां मारीं। अमेरिका में कुछ दोस्त डेड बॉडी क्लैम करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई अपडेट नहीं है।" इसके आगे देवोलीना ने अमेरिका में भारतीय दूतावास को टैग करते हुए लिखा है, "कृपया अगर संभव हो तो इसे देखें। कम से कम हमें उसकी हत्या की वजह ही पता चल जाए।" उन्होंने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी टैग किया है।

 

 

देवोलीना भट्टाचार्जी की पोस्ट पर श्रद्धांजलि दे रहे लोग

देवोलीना भट्टाचार्जी की पोस्ट देखने के बाद उनके फैन्स उनके दोस्त को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस तरह की घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं। मसलन एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "ओम शांति। यह बेहद दुखद है। मुझे लगता है कि वे बहुत अच्छे क्लासिकल डांसर थे। यूएस में शूटिंग इंसिडेंट्स बहुत ही कॉमन हो गए हैं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "यह अस्वीकार्य और दिल दहलाने वाला है।" एक यूजर ने लिखा है, "मोदी जी निश्चित ही आपकी मदद करेंगे।" एक यूजर ने लिखा है, "हे भगवान! दुनिया को क्या हो गया है?"

और पढ़ें…

Animal का सेक्स सीन देख कैसा था 'भाभी 2' के पैरेंट्स का हाल?

Anant Ambani का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन: रिहाना का लगेज देख फटी लोगों की आंखें, देखें वायरल वीडियो

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार