कौन है वो TV एक्टर, जिसे पाने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने किया था काला जादू

Published : Jan 09, 2025, 10:30 AM IST
divyanka Tripathi ex boyfriend sharad malhotra birthday tv actor life facts and controversary

सार

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा 42 साल के हो गए। दिव्यांका त्रिपाठी संग उनके ब्रेकअप की कहानी बेहद चर्चित रही। क्या था ब्रेकअप का कारण और शरद के करियर का सफर, सब कुछ यहां जानें।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) 42 साल के हो गए हैं। शरद का जन्म 1983 में मुंबई में हुआ था। वैसे, तो शरद अपने टीवी शोज के किरदारों के लिए जाने जाते हैं, पर उनकी सबसे बड़ी पहचान दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के एक्स ब्वॉयफ्रेंड के रूप है। दोनों ने एक साथ टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बनूं मैं तेरी दुल्हन में काम किया था। साथ काम करते-करते दोनों में दोस्ती हुई और फिर मोहब्बत। दोनों ने डेटिंग शुरू की और इसकी भनक उन्होंने किसी को नहीं लगने दी। दोनों की डेटिंग का सिलसिला 7 साल तक चला। बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि दिव्यांका ने अपने प्यार को बचाने के लिए काले जादू का सहारा भी लिया था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया था खुलासा

दिव्यांका त्रिपाठी ने राजीव खंडेलवाल के टॉक शो में अपने प्यार और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था वे उनमें से है जो प्यार में सारी हद पार कर जाए। ऐसा ही कुछ उन्होंने शरद की मोहब्बत में भी किया, लेकिन उन्हें दुख और सदमे के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया था कि वे शरद के प्यार पागल थी और उन्हें किसी भी कीमत पर उन्हें खोना नहीं चाहती थीं। उन्होंने दोनों के रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की। यहां तक की उन्होंने काला जादू भी किया, लेकिन सब फेल हो गया और दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें..

Bigg Boss 18: टिकट टू फिनाले टास्क का मचा घमासान, किसको लगी चोट?

शरद मल्होत्रा का करियर

शरद मल्होत्रा टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने मॉडलिंग के अपना करियर शुरू किया। वहीं, एक्टिंग फील्ड में आने से पहले शरद ने कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग की। उन्होंने 2004 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला शो प्रिंसेस डोली और उसका मैजिक बैग। हालांकि, उन्हें पहचान 2006 में आए सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से मिली। शो में उन्होंने मेंटली डिस्टर्ब शख्स सागरप्रताप सिंह का रोल प्ले किया था। शो 2009 में ऑफ एयर हुआ था। इसके बाद वे भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप, कसम तेरे प्यार की, नागिन, मुस्कान, विरोधी जैसे शोज में नजर आए। फिलहाल वे किसी शो में नजर नहीं आ रहे हैं।

शरद मल्होत्रा की पर्सनल लाइफ

दिव्यांका त्रिपाठी को सालों तक डेट करने के बाद उनके ब्रेकअप हो गया। फिर उन्होंने पूजा बिस्ट को डेट किया। दोनों का रिश्ता 2 साल में ही टूट गया। आखिरकार उन्होंने अप्रैल 2019 में रिप्ची भाटिया से शादी।

ये भी पढ़ें...

जिस साल रिलीज हुई Kaho Naa Pyaar Hai, उस साल की 8 सबसे कमाऊ फिल्में

50+ में भी दिखेंगे 30 से Fit, फॉलो करना होगा ऋतिक रोशन के ये 6 स्टेप्स

 

PREV

Recommended Stories

तलाकशुदा के साथ रिश्ते में TV हसीना कृतिका कामरा की 8 ग्लैमरस PHOTOS
कौन है 44 साल का ये तलाकशुदा, जिन्हें डेट कर रही टीवी हसीना कृतिका कामरा