शादी के 5 साल बाद मां बनी 'दिया और बाती हम' की एक्ट्रेस प्रियंका सिंह, यह रखा बेटी का नाम

Published : Sep 23, 2023, 06:26 PM IST
Priyanka Singh TV Actress

सार

शादी के लगभग 5 साल बाद टीवी एक्ट्रेस प्रियंका सिंह मां बन गई हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले बेटी को जन्म दिया है। एक बातचीत के दौरान खुद प्रियंका सिंह ने यह खुशखबरी शेयर की है।प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम व्रामिका रखा है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की प्रिया यानी दिशा परमार के बाद अब एक और एक्ट्रेस के मां बनने की खबर सामने आई है। हालांकि, यह एक्ट्रेस मां 17 दिन पहले यानी 6 सितम्बर को बनी है। लेकिन इसकी खबर अब मीडिया में आई है। खास बात यह है कि इससे पहले ना इस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की कोई खबर सामने आई और ना ही बेबी बंप के साथ कोई तस्वीर वायरल हुई। ऐसे में अचानक से इसके मां बंनने की खबर कुछ चौंकाने वाली है। हम बात कर रहे हैं 'दीया और बाती हम' जैसे सीरियल्स में नजर आईं एक्ट्रेस प्रियंका सिंह की। रिपोर्ट्स की मानें तो 6 सितम्बर को जहां पूरी दुनिया भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव जन्माष्टमी सेलिब्रेट कर रही थी, उसी दिन प्रियंका ने एक फूल सी बेटी को जन्म दिया।

सर्जरी से हुआ प्रियंका सिंह की बेटी का जन्म

बताया जा रहा है कि प्रियंका की बेटी का जन्म सर्जरी से हुआ था। लेकिन मां और बेटी दोनों एक दम ठीक हैं। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में प्रियंका ने अपनी यह ख़ुशी शेयर की है। उन्होंने कहा है, "मैं अपनी नई जर्नी को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। यहां तक कि सर्जरी के दर्द के बावजूद भी जब मैंने उसे देखा तो मैं सबकुछ भूल गई। मैं राधा और कृष्ण की भक्त हूं। इसलिए इसे मैं भगवान के आशीर्वाद के तौर पर देखती हूं। यह एकदम नया अनुभव है।"

प्रियंका सिंह को छोड़ने पड़े कई शो

प्रियंका सिंह ने आगे कहा, "मेरी मिक्स्ड फीलिंग हैं। क्योंकि मुझे ढेर सारा काम, बड़े प्रोजेक्ट्स और कुछ शो छोड़ने पड़े। क्योंकि मेरी प्रायोरिटीज बदल गई थीं और मैं मां बनना चाहती थी। मैं उसे पूरा समय और ध्यान देना चाहती हूं। नए पैरेंट के तौर पर मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं।मेरी मां और सास मुझे गाइड कर रही हैं।"

व्रामिका रखा प्रियंका ने बेटी का नाम

प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम व्रामिका रखने का फैसला लिया है। वे कहती हैं, "फिलहाल, हम उसे राधा कह रहे हैं, लेकिन कागजात में उसका नाम व्रामिका है।"

कई सीरियल्स में नजर आईं प्रियंका सिंह 

प्रियंका सिंह ने 'दीया और बाती हम' के अलावा 'मेरी भाभी', 'बड़ी देवरानी', 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'श्रीमद भागवद' और तेनाली राम जैसे सीरियल्स में काम किया है। उनके पति का नाम रमित है और वे भी एक्टर हैं। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को 5 साल हो चुके हैं।

और पढ़ें…

10 दिन से बिस्तर पर पड़ी हैं 71 साल की मशहूर एक्ट्रेस, जानिए अब कैसी है हालत?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Top 5 Popular TV Star: रूपाली गांगुली की गद्दी छीन इस हसीना ने जमाया NO.1 पर कब्जा
Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!