
एंटरटेनमेंट डेस्क. संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में वहीदा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस संजीदा शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। संजीदा का कहना है कि एक बार एक नाइट क्लब में एक महिला ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी, जिससे वो सदमे में आ गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि उस बुरी घटना ने उन्हें कई चीजों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था।
संजीदा शेख ने किया इस शॉकिंग घटना का खुलासा
संजीदा शेख ने कहा, 'मुझे एक घटना बहुत धुंधली-धुंधली सी याद है, लेकिन वो एक लड़की की घटना थी। मैं एक नाइट क्लब में थी। वहां पर एक लड़की गुजर रही थी और उसने मेरे ब्रेस्ट को छुआ और चली गई। इससे मैं शॉक में चली गई थी कि अभी मेरे साथ क्या हुआ है। अगर आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं, तो आप इसकी परवाह किए बिना उस पर जा रहे हैं। इसका पुरुषों या महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं है, जो भी गलत है वो गलत है। अगर किसी महिला ने भी आपके साथ गलत किया है तो उसके बारे में बताइए। क्योंकि मुझे लगता है कि पीड़ित होने का दिखावा करना बहुत ही वाहियात चीज है।'
टीवी के साथ-साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं संजीदा शेख
संजीदा शेख ने साल 2003 में 'बागबान' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो कई तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें 'क्या होगा निम्मो का', 'कयामत', 'क्या दिल में है', 'पिया का घर प्यारा लगे' जैसे टीवी शोज में भी देखा जा चुका है। इस समय संजीदा हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज हीरामंडी की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। संजीदा शेख ने आमिर अली को 2020 में तलाक दे दिया था। पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि संजीदा एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों अभिनेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला कि वो लगभग एक ही समय में गिर के जंगलों में छुट्टियां मना रहे थे।
और पढ़ें..
न रवीना टंडन नशे में थी, न उनकी गाड़ी ने किसी को टक्कर मारी, सभी शिकायत झूठी: मुंबई पुलिस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।