
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर साबित हुई, जिसमें जान्हवी कपूर की मुख्य भूमिका है और उनके साथ नज़र आए गुलशन देवैया। अब वह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पार्ट आ गई है, जिसे आप जब चाहें तब स्ट्रीम कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड फिल्म 'उलझ' की, जो इसी 27 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की एक तिहाई (भारत में एक चौथाई) कमाई भी नहीं कर पाई थी। 'उलझ' रिलीज के पूरे एक महीने बाद OTT दर्शकों के लिए उपलब्ध हो गई है।
क्या है जान्हवी कपूर की उलझ की कहानी?
इस फिल्म की कहानी सुहाना भाटिया (जान्हवी कपूर) नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। सुहाना बचपन से ही सरकारी अधिकारी बनने का सपना देखती है और सालों की कड़ी मेहनत के बाद वह भारत की सबसे युवा डिप्टी हाई कमिश्नर बन जाती है। हालांकि, कहानी में तब मोड़ आ जाता है, जब सुहाना साजिशों में उलझ जाती है। यहां से उसकी जिंदगी का सबसे खतरनाक दौर शुरू होता है। सुहाना खुद को इस सिचुएशन से कैसे निकालती है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
कितने करोड़ के बजट में बनी 'उलझ' और कितनी कमाई की?
'उलझ' का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर विनीत जैन हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया के अलावा रोशन मैथ्यू और आदिल हुसैन की भी अहम् भूमिका है। बात करें बॉक्स ऑफिस पर 'उलझ' के प्रदर्शन की तो तकरीबन 35 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने पहले दिन महज 1 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि भारत में इसका लाइफटाइम नेट कलेक्शन 8.30 करोड़ रुपए रहा। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह ग्रॉस 11.05 करोड़ रुपए कमा पाई थी। यह आंकड़ा इसके बजट का एक तिहाई भी नहीं है। अब देखना यह कि OTT पर इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं जान्हवी कपूर की उलझ?
जान्हवी कपूर स्टारर 'उलझ' नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। OTT प्लेटफॉर्म ने 27 सितम्बर को सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "दुनिया में जहां हर शब्द झूठा है और कदम रिस्की है, वह सच की खोज में कितनी दूर तक जा पाएगी? उलझ अब नेटफ्लिक्स पर देखिए।"
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल से फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि फिलहाल इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को 199 रुपए का भुगतान करना होगा। यानी अभी यह फिल्म सिर्फ रेंट पर उपलब्ध है। ज़ल्दी ही इसे सभी दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
और पढ़ें…
KBC में पूछे गए 5 सबसे विवादित सवाल, एक के चलते तो FIR भी दर्ज हुई थी
बॉलीवुड की 10 सबसे रोमांटिक फ़िल्में, जानिए नं. 1 पर किस फिल्म का राज?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।