
Khatron Ke Khiladi 15: डायरेक्टर रोहित शेट्टी का मोस्ट फेमस शो खतरों के खिलाड़ी 14 काफी धमाकेदार रहा। कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक स्टंट कर दर्शकों को चौंकाया है। अब शो के अगले सीजन को लेकर प्लानिंग शुरू हो गई है। मेकर्स खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक धांसू अपडेट सामने आई हैं। रोहित शेट्टी के शो के सीजन 15 के कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। इनमें एक नाम टीवी शो गुम है किसी के प्यार में, में सवि का रोल करने वाले भाविका शर्मा का भी है। आइए जानते हैं शो से जुड़ी ताजा अपडेट्स...
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए मेकर्स सबसे ज्यादा बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट को अप्रोच कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा कई टीवी सीरियल के चर्चित चेहरों को भी खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किए जा रहा हैं। इसी बीच सीजन 15 के कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। इनमें एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, ईशा सिंह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी, भाविका शर्मा शामिल हैं। हालांकि, मेकर्स द्वारा अभी तक फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें.. क्या तय समय पर रिलीज हो पाएगी Hrithik Roshan की War 2, यहां फंसा बड़ा पेंच
खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन कब शुरू हो रहा है, ये जानने के लिए फैन्स बहुत एक्साइटेड हैं। वैसे तो शो हर साल मई के महीने में शुरू होता है। वहीं, इस साल भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग मई में शुरुआत में शुरू हो सकती है। अभी तक मेकर्स ने शो की रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। सीजन 14 केो विनर करणवीर मेहरा रहे थे। इस शो के बाद करणवीर सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आए। वे बिग बॉस में भी विनर बने थे। उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का नकद ईनाम भी मिला था।
ये भी पढ़ें..
Aadar Jain Mehndi: बहू-बेटियों पर भारी पड़ी 66 साल की नीतू सिंह, ऐसे दिखाया जलवा, PHOTOS
9 Bollywood Stars की 22 फिल्मों के सीक्वल, सबसे ज्यादा इन 2 की मूवीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।