
एंटरटेनमेंट डेस्क . 1998 में टीवी पर एक एक्ट्रेस आई, जिसने रिपोर्टर का रोल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। खासकर उसका चुलबुला अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आता था। पहले शो से ही यह हीरोइन सबकी चहेती बन गई थी और आज जब एक बार वह शो चर्चा में है तो उस एक्ट्रेस की बात ना हो यह कैसे हो सकता है? हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड की, जो भारत के पहले सुपरहीरो शो 'शक्तिमान' से टीवी की दुनिया में एंटर हुई थीं। इस शो में उन्होंने रिपोर्टर गीता विश्वास का रोल किया था।
'शक्तिमान' वैष्णवी मैकडोनाल्ड का पहला शो था, लेकिन वे इस रोल को करने वाली पहली हीरोइन नहीं थीं। दरअसल, 'शक्तिमान' 1997 में शुरू हो गया था और किट्टू गिदवानी पहले शो में गीता विश्वास का रोल निभा रही थीं। 1998 में किसी वजह से किट्टू ने शो छोड़ दिया और मेकर्स ने उनकी जगह वैष्णवी को गीता के रोल में कास्ट कर लिया था। इसके बाद पूरे 7 साल यानी 2005 तक वे इस शो से जुड़ी रहीं।
रिपोर्ट्स की मानें तो वैष्णवी कभी साइंटिस्ट बनना चाहती थीं। लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ कि उन्हें बीच में पढ़ाई छोडनी पड़ी। वैष्णवी के मुताबिक़, उनके पिता लापता हो गए थे, जो परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी तलाश में वे परिवार समेत मुंबई आ गई थीं। कुछ समय बाद परिवार को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वे उस वक्त 9 साल की थीं, जब उन्होंने करियर की पहली फिल्म 'वीराना' में काम किया था। यह हॉरर फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी और आज भी यह बॉलीवुड की सबसे हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है।
वैष्णवी को आगे चलकर अनिल कपूर स्टारर 'लाडला' में 'लड़की है क्या' में आइटम गर्ल बनकर डांस करते देखा गया। धर्मेन्द्र, मनोज कुमार, मुकेश खन्ना और अक्षय कुमार स्टारर 'मैदान ए जंग', सैफ अली खान स्टारर 'बंबई का बाबू', अमिताभ बच्चन, सलमान खान स्टारर 'बाबुल' और सपना चौधरी, विक्रांत आनंद, नील मोटवानी और जुबेर खान स्टारर 'साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्मों में भी वे महत्वपूर्ण रोल निभाती नज़र आई थीं।
लल्लनटॉप से एक हालिया बातचीत में वैष्णवी ने बताया कि 'शक्तिमान' असल में बंद नहीं हुआ था, बल्कि इसे अगले सीजन के साथ वापस लाने की प्लानिंग थी। हालांकि, यह प्लानिंग सफल नहीं हो पाई। वैष्णवी के मुताबिक़, दूरदर्शन से मुकेश खन्ना को फिर से शक्तिमान बनाने का ऑफर मिला था। लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया। मुकेश खन्ना ने 2013 में 'हमारा हीरो शक्तिमान' नाम से फिल्म बनाई थी और इसके लिए वैष्णवी को अप्रोच किया था। लेकिन उस वक्त वे टीवी शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' कर रही थीं, जिसके चलते वे उन्हें डेट्स नहीं दे सकीं और फिर फिल्म में गीता विश्वास का रोल मानसी साल्वी ने किया था।
वैष्णवी मर्चेंट फिलहाल टीवी शोज करने में व्यस्त हैं। उन्हें टीवी पर 'शक्तिमान' के अलावा 'मैं दिल्ली हूं', 'चन्दन का पालना रेशन की डोरी', 'सुराग', 'कसौटी जिंदगी की', 'भास्कर भारती', 'सपनों से भरे नैना', 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'ये उन दिनों की बात है' और 'मीत बदलेगी दुनिया की रीत' जैसे शोज में देखा जा चुका है।
फिलहाल वैष्णवी कलर्स चैनल के शो 'परिणीति' में नज़र आ रही हैं। वे इस शो में परमिंदर राजवीर बाजवा का रोल कर रही हैं। वैष्णवी की शादी लेसली मैकडोनाल्ड से हुई है और वे एक बेटी की मां हैं।
और पढ़ें…
पति ने छोड़ा तो Sex वर्कर...कौन है यह एक्ट्रेस, जिसने लिया था वो फैसला!
कौन है यह एक्टर, जिसे महाराष्ट्र चुनाव में 200 वोट भी ना मिले?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।