Koffee With Karan 8: लिपलॉक-पहली मुलाकात-शादी, सामने आया रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का अनसीन VIDEO

Published : Oct 26, 2023, 08:41 AM ISTUpdated : Oct 26, 2023, 10:24 AM IST
koffee with karan 8

सार

Koffee With Karan 8. करन जौहर एक बार फिर अपने शो कॉफी विद करन के सीजन 8 के साथ लौट रहे हैं। शो गुरुवार को डिज्नी हॉटस्टार पर ऑनएयर होगा। शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगे। शो के पहले एपिसोड से जुड़ा से वीडियो वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर (Karan Johar) अपना मोस्ट पॉपुलर शो कॉफी विद करन का सीजन 8 (Koffee With Karan 8) लेकर आ रहे हैं। शो गुरुवार यानी 26 अक्टूबर को डिज्नी हॉटस्टार पर ऑनएयर होगा। बता दें कि शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) होंगे। सीजन 8 के पहले एपिसोड की हाईलाइट वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर-दीपिका की शादी का वीडियो पहली बार देखने मिल रहा है। इसके अलावा कपल ने शो में अपनी पहली मुलाकात, शादी, लिपलॉक सीन को लेकर भी खुलकर बात करते दिख रहे हैं। वहीं, रणवीर ने अपनी लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों को लेकर भी खुलासा किया।

 

 

रणवीर सिंह ने मालदीव में किया दीपिका पादुकोण को प्रपोज

करन जौहर के शो कॉफी विद करन 8 से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, उसमें रणवीर सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने मालदीव में दीपिका पादुकोण को प्रपोज किया और कैसे वे उसके माता-पिता से मिलने और उन्हें अपनी सगाई की खबर देने के लिए तुरंत बेंगलुरु पहुंचे थे। हालांकि, शुरुआत में दीपिका की मां रणवीर को लेकर बहुत रोमांचित नहीं थीं लेकिन धीरे-धीरे रणवीर ने उनके दिल में अपनी जगह बना ली। वहीं, शादी के फुटेज की शुरुआत रणवीर से होती है, जो हमेशा की तरह अपनी सगाई पार्टी में दीपिका के बारे में बात कर रहे हैं। दीपिका के पिता प्रकाश पदुकोण भी खुशी से कहते हैं कि रणवीर चार लोगों के उनकी उबाऊ फैमिली में कुछ उत्साह और पागलपन लेकर आए।

 

 

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का वेडिंग वीडियो

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी की क्लिप में दिखाया गया है कि रणवीर झील के किनारे अपने मेहंदी समारोह में नाच रहे हैं, दीपिका को गहनों से सजाया जा रहा है और वह शादी की तैयारी कर रही हैं। शादी के मंडप में दोनों एक-दूसरे को वचन दे रहे हैं, उनका आनंद कारज समारोह और कैसे वह शादी से पहले उनसे मिलना चाहते थे, उसे यह बताने के लिए कि वह उससे प्यार करता हैं, सब दिखाया गया। दीपिका-रणवीर की शादी का वीडियो देखने के बाद होस्ट करन जौहर इमोशन हो गए। रणवीर-दीपिका ने उन्हें गले लगाया। उन्होंने कहा कि जहां उन्हें शादी का वीडियो देखकर और एक-दूसरे के प्रति उनके प्यार को देखकर खुशी हुई, वहीं इससे उन्हें यह भी आश्चर्य हुआ कि वह लाइफ में क्या खो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

इतना क्लासी और स्टाइलिश है रवीना टंडन का ड्रीम होम, 10 INSIDE PHOTOS

देश का सबसे महंगा TV शो, जिसका बजट जवान-Tiger 3 से भी ज्यादा

जब शर्मोहया को ताक पर रख इन 10 बॉलीवुड हसीनाओं ने दिया न्यूड पोज

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!