
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 29 जुलाई, 2025 से शुरू हो गया है। शो के पहले एपिसोड में मिहिर, तुलसी, करण, नंदिनी, शोभा जैसे पुराने किरदार देखने को मिले। वहीं परिधि, अंगद और ऋतिक जैसे कुछ नए किरदारों से भी दर्शकों का परिचय कराया गया। शो के पहले एपिसोड में दिखाया गया कि पूरा परिवार मिहिर और तुलसी की 38वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए इकट्ठा होता है।
अब शो में दिखाया जाएगा कि मिहिर खूबसूरत आउटफिट पहनकर पार्टी में आता है। इस बीच, तुलसी उस ब्लाउज में फिट नहीं हो पाती है, जिसे पहनकर उसने पार्टी में जाने का फैसला किया था, क्योंकि उसका वजन बढ़ गया है। ऐसे में परिधि उससे कहती है कि वो अपना ध्यान नहीं रखती है। इसके बाद तुलसी दूसरी साड़ी पहनकर पार्टी में आती है। सभी यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि उसने नई साड़ी नहीं पहनी है, लेकिन मिहिर खुशी से उसका हाथ थाम लेता है। फिर कहानी में पहला ट्विस्ट तब आता है, जब सभी केक काटने वाले होते हैं, तो अंगद (रोहित सुचांती) तुलसी को फोन करता है और घबराई हुई आवाज में उसे पुलिस स्टेशन आने को कहता है। यह सुनकर तुलसी हैरान रह जाती है। फिर जब तुलसी वहां जाती है, तब वो अंगद को पुलिस के साथ देखती है। अंगद को ऐसी हालत में देखकर वो चौंक जाती है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि अंगद और उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्होंने एक ट्रैफिक आइलैंड को नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, पुलिस से बात करने के बाद, तुलसी अंगद को घर लेकर जाती है। इस दौरान अंगद के चेहरे के हाव भाव बदले होते हैं, जिससे तुलसी को लगता है कि अंगद उससे कुछ छुपा रहा है।
ये भी पढ़ें..
Old is Gold: Mohammed Rafi के 8 रोमांटिक सॉन्ग, आज भी उतने ही हिट
फिर दूसरा ट्विस्ट तब आता है, जब तुलसी के घर लौटने के बाद मिहिर उससे कहता है कि वो परिधि को अपने दोस्त के बेटे से शादी के लिए मिलवाना चाहता है। हालांकि, परिधि ऐसा करने से मना कर देती है। यहां तक कि वो गुस्सा होकर पार्टी छोड़कर अपने कमरे में चली जाती है। फिर जब तुलसी उसे मनाने के लिए जाती है, तो उसके मुंह से निकल जाता है कि वो किसी और से प्यार करती है। वहीं आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी यह सारी बातें मिहिर को बताएगी। यह सब सुनकर मिहिर भड़क जाएगा और तुलसी को ही खरी खोटी सुनाने लगेगा। ऐसे में देखना खास होगा कि इन तूफानों का सामना तुलसी कैसे करेगी और आने वाले एपिसोड में कहानी में क्या-क्या ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।