मोहम्मद रफी की गिनती भारत के सबसे काबिल मेल सिंगर में की जाती है। उनकी 45वीं पुण्यतिथि पर हम 8 सदाबहार गाने श्रद्धांजलि स्वरूप अर्पण कर रहे हैं। यहां आपको भी महसूस होगा कि रफी साहब जैसा सिंगर फिर पैदा नहीं हुआ।   

एंटरटेनमेंट डेस्क, Romantic Songs Of Mohammed Rafi। फीमेल सिंगर में लता मंगेशकर को स्वर सम्राज्ञी कहा जाता है तो मेल सिंगर में यही दर्जा मोहम्मद रफी को प्राप्त है। 31 जुलाई 2025 को रफी साहब को दुनिया से रुख्सत हुए 45 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन उनके यादें आज भी जिंदा हैं। रेडियो और दूसरे सॉन्ग ऐप पर तकरीबन हर समय इस सिंगर के गानों को सुनते हुए लोग मिल जाते हैं। रफी साहब की पुण्यतिथि पर उनके गाए 8 सदाबहार गाने हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

बहारों फूल बरसाओ:

यह सॉन्ग फिल्म "सूरज" का है। इसे "कल्याणजी-आनंदजी" ने कंपोज किया था। मॉडर्न युग की शादियों में भी ये गाना जरुर बजाया जाता है।

YouTube video player

ये दुनिया ये महफिल:

"ही-मैन" फिल्म का ये गाना टूटे दिल प्रेमियों को खूब भाता है। आज भी रील्स में इस गाने को पूरी तवज्जो दी जाती है। इस गाने की धुन "शंकर-जयकिशन" ने तैयार की थी।

YouTube video player

तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे:

"PAGLA कही का" फिल्म का ये गाना अमर है। हर महान सिंगर के बर्थडे और पुण्यतिथि पर ये गाना सुनने को मिल जाता है। इसे भी "शंकर-जयकिशन" ने कंपोज किया है।

YouTube video player

आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे:

शम्मी कपूर पर फिल्माया ये मस्ती भरा गाना आज भी बारातों में खूब बजाया जाता है। इस पर पब्लिक जमकर डांस करती दिखती है। यह गाना फिल्म "ब्रह्मचारी" से है। जिसकी धुन "शंकर-जयकिशन" ने बनाई है।

YouTube video player

तेरी आंखों के सिवा:

"चिराग" मूवी का ये गाना भी गीत-संगीत प्रेमियों का फेवरेट है। इसका म्यूजिक "मदन मोहन" ने तैयार किया है।

YouTube video player

चांद मेरा दिल:

"हम किसी से कम नहीं" फिल्म का हर गाना सुपरहिट है। लेकिन ये गाना सदाबहार है। इसकी मेलोडी इसे खास बनाती है। इसके संगीतकार "आर.डी. बर्मन" हैं।

YouTube video player

दर्दे दिल-दर्दे जिगर

कर्ज फिल्म का गाना जो ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था। आज भी आइकॉनिक माना जाता है। ये रफी साहब की ही आवाज का जादू है कि ये सॉन्ग आज भी लोगों के मोबाइल मे, उनकी हार्ड डिस्क में सेव है। इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था। 

YouTube video player

दिल का भंवर करे पुकार:

देव आनंद पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म "मिस मैरी" का है। इसके हर शब्द में प्याल छलकता है। इसे सिंगर और संगीतकार "हेमंत कुमार" ने कंपोज किया है।

YouTube video player