
एंटरटेनमेंट डेस्क. 1990 के दशक में दूरदर्शन पर एक टीवी शो आया है, जिसने TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। हर वर्ग का दर्शक इस शो को पसंद करता था। हालांकि, दो साल बाद ही यह शो बंद हो गया। लेकिन इस शो में काम करने वाले एक्टर्स अब भी दर्शकों के जेहन में बसे हुए हैं। खासकर शो में लीड रोल यानी चंद्रकांता की भूमिका निभाने वाली शिखा स्वरूप की खूबसूरती की दुनिया आज भी दीवानी है। वे टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन अपने शरीर की एक खूबी के चलते वे करियर में ऐसी पिछड़ी कि उन्हें इंडस्ट्री ही छोड़नी पड़ी। जानिए शिखा स्वरूप के बारे में सबकुछ...
शिखा स्वरूप का जन्म 23 अक्टूबर 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। शिखा एक्टिंग इंडस्ट्री में आने से पहले मॉडल थीं और 1988 में उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। खास बात यह है कि उस वक्त शिखा कॉलेज में थीं, जब उन्होंने शबनम पटेल के साथ मिलकर मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था। 1991 तक उनके पास यह खिताब था। क्योंकि स्पोंसर के निधन की वजह से 1989 और 1990 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट नहीं हुए थे। 1991 में ईव्स वीकली से फेमिना ने ब्यूटी पीजेंट को टुकओवर किया और फिर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट दोबारा शुरू हुए।
देवकीनंदन खत्री के उपन्यास 'चंद्रकांता' पर बेस्ड इसी नाम से बना यह सीरियल शिखा स्वरूप का बतौर एक्ट्रेस पहला टीवी शो था। इससे पहले वे फिल्मों में काम कर रही थीं और उन्हें 'पुलिस पब्लिक', 'प्यार हुआ चोरी चोरी', 'तहलका', 'कायदा क़ानून' और 'चीता' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका था। 1994 में 'चंद्रकांता' का प्रसारण शुरू हुआ और 1996 में इसे बीच में ही बंद कर दिया गया। लेकिन इन दो सालों में शिखा स्वरूप सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं। बाद में शिखा ने 'युग', 'शक्तिमान', 'कहानी चंद्रकांता की' और 'रामायण' जैसे शोज में भी काम किया। 2012 में टेलीकास्ट हुआ 'रामायण' उनका आखिरी शो था, जिसमें उन्होंने कैकेयी की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। उनकी खूबसूरती इस किरदार में भी खूब निखरकर सामने आई थी।
1997 से 2011 तक 14 साल तक शिखा स्वरूप पर्दे से दूर रहीं और 2011 में 'कहानी चंद्रकांता की' में लीड रोल से उन्होंने वापसी की, जो फ्लॉप रहा। 2012 में 'रामायण' करने के बाद वे फिर गायब हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शिखा स्वरूप की लंबाई ज्यादा होने की वजह से कोई भी एक्टर उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। वे अपने समय की सबसे लंबी एक्ट्रेस थीं। वे 5 फीट 11 इंच लंबी हैं और उनकी यही लंबाई उनके करियर पर भारी पड़ गई। बताया जाता है कि शिखा स्वरूप अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। कुछ ख़बरों में यह दावा भी किया जाता कि वे शादी कर सेटल हो चुकी हैं। हालांकि, इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं है।
और पढ़ें…
लॉरेंस बिश्नोई ने कब खाई सलमान को मारने की कसम? सरेआम किया था यह ऐलान
लॉरेंस बिश्नोई तो बेवकूफ है...सलमान खान की Ex-GF ने गैंगस्टर को यह क्या कह डाला?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।