Megha Barsenge Alert: मेघा के सामने आएगा मनोज का भयानक कांड, फिर जो होगा वो...

Published : Sep 07, 2024, 12:27 PM IST
Megha Barsenge Spoiler

सार

कुछ महीने पहले कलर्स टीवी पर शुरू हुआ सीरियल मेघा बरसेंगे ने जल्दी ही अपनी पहचान बना ली है। नेहा राणा, नील भट्ट और किंशुक महाजन के इस शो में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं, अपकमिंग एपिसोड भी काफी धमाका करने वाले होने वाले हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. कलर्स टीवी पर महीनेभर पहले शुरू हुए सीरियल मेघा बरसेंगे (Megha Barsenge) ने जल्दी ही अपनी पहचान बना ली है। ये सीरियल एक ऐसी सुहागन मेघा की कहानी है, जिसे प्यार और शादी दोनों में धोखा मिलता है। भोलीभाली मेघा खुशी-खुशी शादी करती है और अपने घर-परिवार के सपने देखने लगती हैं। लेकिन अचानक उसका एनआरआई पति कहीं गायब हो जाता है। उसे समझ नहीं आता कि वो पति को कहां और कैसे ढूंढे। मेघा का अगला कदम क्या होगा और कैसे उसके सामने पति का सच आएगा, यही कहानी का सबसे बड़ा ट्वीस्ट है।

न्यूली मैरिड मेघा की कहानी

कलर्स के शो मेघा बरसेंगे एक नवविवाहित दुल्हन पर बेस्ड स्टोरी है, जिसे उसके एनआरआई दूल्हे मनोज ने छोड़ दिया है। उसे पति से मिले धोखे के साथ अपने परिवार की इज्जत को बचाने की चुनौती मिलती है। अपने संघर्ष के बीच, उसे अर्जुन के रूप में एक सपोर्टर मिलता है, जो एक आईएएस ऑफिसर है। वो मेघा की मदद करता है ताकि वो अपने धोखेबाज पति तक पहुंच सके। बता दें कि शो में मेघा की भूमिका में नेहा राणा, अर्जुन की भूमिका में नील भट्ट और मनोज की भूमिका में किंशुक महाजन हैं। शो का निर्माण पैरिन मल्टीमीडिया द्वारा किया गया है। इस शो की स्टोरीलाइन एंटरटेनिंग और काफी हद तक रियलिटी से जोड़ती है।

क्या चल रहा मेघा बरसेंगे में

टीवी शो मेघा बरसेंगे काफी जल्दी दिलचस्प मोड पर पहुंच गया है। मेघा अपने पति मनोज को ढूंढते हुए जॉर्जिया पहुंच जाती है। पति को ढूंढने की कश्मकश में उसकी मुलाकात आईएएस ऑफिसर अर्जुन से होती है। कुछ दिनों में अर्जुन को मेघा की कहानी समझ में आ जाती है। अर्जुन उसकी मदद करने को कोशिश करता है। हालांकि, मेघा उससे कहती है वो यहां अपने पति को खुद के दम पर ढूंढने आई है और उसे किसी की मदद की जरूरत है। वो मजबूत है और मुश्किलों से लड़ना जानती है। अर्जुन, मेघा से कहता है कि वो मजबूत है, लेकिन फिर भी उसे उसकी हेल्प की जरूरत पड़ेगी।

क्या होगा मेघा बसरेंगे में आगे

काफी मशक्कत के बाद आखिरकार मेघा अपने पति मनोज को ढूंढ लेती है। दोनों मिलते है और मेघा, मनोज से इंडिया वापस चलने को कहती है। लेकिन मनोज इसके लिए तैयार नहीं होता तो मेघा गुस्सा हो जाती है हालांकि, मनोज उसे मना लेता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि मेघा, मनोज को किसी और औरत को गले लगाते देख लेगी। मेघा को यह पता चलेगा कि एक बार फिर मनोज ने झूठ बोला है, वो उसे जोरदार थप्पड़ मारेगी। कहेगी है कि वह इस बार उसकी चालाकियों में नहीं फंसेगी। क्या मेघा, मनोज को इंडिया ले जाने में कामयाब होगी या फिर उसे कोई धोखा मिलेगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें...

369 Car, 340Cr की प्रॉपर्टी और 50 करोड़ है इस सुपरस्टार की सालाना कमाई

1 एपिसोड का 75000 लेतीं हैं तारक मेहता की बबीताजी, 40CR+ की है मालकिन

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें
KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age