
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरू हो चुका है। शो शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन अभी से बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स छोटी-छोटी बातों को लेकर भिड़ने लगे हैं। वहीं, बीती रात के एपिसोड में नॉमिनेशन टॉस्क हुआ। वीकेंड का वार में होस्ट सलमान बताएगा किसका पत्ता सबसे पहले बिग बॉस के कटता है। इसी बीच आपको बिग बॉस 18 के सबसे पढ़े लिखे कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस सीजन में सबसे पढ़े लिखे प्रतिभागी गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) हैं।
कौन है गुणरत्न सदावर्ते
बिग बॉस 18 में इस बार 18 कंटेस्टेंट्स को घर में एंट्री मिली है, जिसमें से एक गुणरत्न सदावर्ते है, जो पेशे से वकील और डॉक्टर भी हैं। वे काफी पॉपुलर और विवादित भी रहे हैं। खबरों की मानें तो वे महाराष्ट्र के वकील हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में मराठा समुदाय के लिए राज्य में 2018 में आरक्षण का मुद्दा उठाया था और तर्क दिया कि यह संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आरक्षण दिया था। गुणरत्न ने तर्क दिया कि यह आरक्षण असंवैधानिक है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। बता दें कि वह नांदेड़ से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने औरंगाबाद और मुंबई में पढ़ाई की, जहां वे विभिन्न आंदोलनों में भी सक्रिय थे। उन्होंने छात्रों को उनके मुद्दों में मदद करने के लिए सम्यक विद्यार्थी आंदोलन शुरू किया था। कुछ साल पहले वह वकालत करने मुंबई आ गए।
गुणरत्न सदावर्ते की फैमिली के बारे में
बता दें कि गुणरत्न सदावर्ते ने वकील बनने से पहले मेडिकल की पढ़ाई की और डॉक्टर बने। उन्होंने पीएचडी की। उन्होंने बार एसोसिएशन ऑफ मैट के दो बार अध्यक्ष के रूप में काम किया है और बार काउंसिल शिखर सम्मेलन में शामिल हुए हैं। बात उनकी फैमिली की करें तो सदावर्ते के पिता निवृत्ति सदावर्ते पुलिस डिपार्टमेंट में काम करते थे और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के बहुजन फेडरेशन से नांदेड़ नगर निगम के लिए चुने गए थे। गुणरत्न की शादी एडवोकेट डॉ. जयश्री पाटिल से हुई और कपल की बेटी है जिसका नाम जेन है।
गुणरत्न सदावर्ते की बेटी को मिला राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
खबरों की मानें तो अगस्त 2018 में जब पराल में क्रिस्टल प्लाजा इमारत में आग लगी थी तो गुणरत्न सदावर्ते की 10 साल की बेटी जेन ने सुरक्षा उपायों का सुझाव देकर लोगों की मदद की थी। धुएं के बावजूद उन्होंने बिल्डिंग में फंसे 17 लोगों को तौलिए गीले करने और उन्हें सांस लेने के लिए मास्क के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। उनकी बात मानकर लोगों की जान बची थी। जेन को उनकी बहादुरी के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
होने वाला गुणरत्न सदावर्ते का पुलिस एंकाउंटर
मराठा आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर करने पर गुणरत्न सदावर्ते को हजारों धमकियां मिली हैं। हाल ही में बिग बॉस 18 के घर के अंदर उन्होंने खुलासा किया था कि वह जेल गए थे और दावा किया कि पुलिस उनका एनकाउंटर भी करने वाली थी।
ये भी पढ़ें...
BB18 Highlights: सरेआम भिड़े 2 कंटेस्टेंट, इन 5 पर नॉमिनेशन की तलवार
देश का पहला TV सीरियल कौन सा है? जो 40 साल पहले इस नाम से आया था
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।