इस दिन से TV पर धमाका करेगा एकता कपूर का Naagin 7, ये हसीना करेगी लीड रोल

Published : Sep 18, 2024, 11:27 AM IST
ekta kapoor naagin 7 update

सार

एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन 7 जनवरी 2025 में शुरू होने की खबर है। चर्चा है कि इस बार प्रियंका चाहर चौधरी नागिन की भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) के शुरू होने का सभी इंतजार कर रहे हैं। शो से जुड़ी अपडेट भी आए दिन सामने आ रही है। बीच में खबर आई थी शो को होल्ड पर रख दिया गया है, जिससे दर्शकों को निराशा हुई थी, लेकिन अब एक ऐसी धमाकेदार खबर सामने आ रही है, जिससे फैन्स उत्साहित हो गए हैं। खबरों की मानें तो नागिन 7 के शुरू होने की जानकारी रिवील की गई है। बता दें कि शो जनवरी 2025 में शुरू होगा। ये भी कहा जा रहा है कि शो की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि इसके पिछले 6 सीजन को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

सामने आया नागिन 7 को लेकर बिग अपडेट

नागिन 7 से जुड़ी लेटेस्ट रिपोर्ट ने फैन्स को कुश कर दिया है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो इस शो को मेकर्स 2025 में लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रियंका चाहर चौधरी, एकता कपूर की अगली नागिन बन सकती हैं। हालांकि, मेकर्स द्वारा प्रियंका के नाम की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। वैसे,प्रियंका का नाम सामने आते ही उनके फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं है। इतना ही नहीं प्रियंका की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें नागिन लुक में देखा जा सकता है।

2022 में आया था नागिन 6

आपको बता दें कि नागिन का छठा सीजन 12 फरवरी 2022 से ऑन एयर हुआ था और 9 जुलाई 2023 को ऑफ अयर हो गया। इसमें तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल, महक चहल, वत्सल सेठ लीड रोल में थे। 146 एपिसोड के इस शो को काफी पसंद किया। शो जब से ऑफ एयर हुआ है, तभी से इसके 7वें सीजन को लेकर चर्चा हो रहीं हैं। एकता कपूर के शो नागिन की सीरीज 2015 में शुरू हुई थी। इसमें मौनी रॉय, अदा खान और अर्जुन बिजलानी ने लीड रोल प्ले किया था। ये शो जबरदस्त हिट रहा और मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने की सोची। इस सुपर नेचुरल फिक्शन सीरीज को बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

ये भी पढ़ें…

2100 करोड़ का दांव, इन 5 फिल्मों से प्रभास बदलेंगे BOX OFFICE का गेम

Megha Barsenge Alert: जेल में बंद मेघा रचेगी पति के खिलाफ भयानक साजिश

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की