
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी सीरियलों में एक ही शख्स को कई बार शादी करते और फेरे लेते देखा जा सकता है। काफी समय से सीरियलों में बार-बार एक ही शख्स की शादी दिखाना ट्रेंड सा हो गया है। लेकिन आपको एक एक्टर के बारे में जानकर जोरदार झटका लगेगा, जिसने 1-2 बार नहीं बल्कि 18 बार फेरे लिए। ये शख्स टीवी शोज में 18 बार दूल्हा बना। जानते हैं कौन है ये एक्टर। आपको बता दें कि ये हीरो और कोई नहीं बल्कि पॉपुलर स्टार नकुल मेहता (Nakuul Mehta) हैं। नकुल आखिरी बार एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं 3 में नजर आए थे, इस शो वे 18वीं बार दूल्हा बने थे। जानते हैं इतनी बार दूल्हा बनने के बाद नकुल का कैसा रिएक्शन था।
गिनती के सीरियलों में किया है नकुल मेहता ने नाम
नकुल मेहता ने वैसे तो गिनती के सीरियलों में ही काम किया है। लेकिन उन्होंने जितने भी शोज किए उनमें उनकी कई बार शादी हुई और वे कई बार दूल्हा बने। पिछले साल यानी 2023 में आए शो बड़े अच्छे लगते हैं 3 में वे 18वीं बार दू्ल्हा बने थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि बार-बार दूल्हा बनने की वजह से उनकी हालत खराब हो गई है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बार-बार दूल्हा बनने की वजह से उनका दर्द छलकता दिख रहा था। उन्होंने कहा था- प्रोड्यूसर उन्हें वेडिंग मटीरियल समझ रहे हैं। शायद यही वजह है कि उनकी अब तक 18 बार शादी हो चुकी है। नकुल ने बताया था कि शादी के सीक्वेंस बार-बार शूट करना उनके लिए काफी मुश्किल हो गया है। फिर से दूल्हा बनने पर उनकी जान निकल रही है। उन्होंने कहा था कि दर्शकों को ये देखने में अच्छा लगता है लेकिन उनके लिए यह बहुत ही ऊबाऊ और थका देने वाला काम है।
नकुल मेहता का पहला शो
नकुल मेहता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में टीवी सीरियल प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा से की थी। शो काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वे इश्कबाज सीरियल में नजर आए, जिसे टीवी की दुनिया के सबसे बेस्ट शोज में से एक माना जाता है। इस शो में नकुल ने शिवाय सिंह ओबेरॉय की रोल प्ले किया था। फिर नकुल प्रोड्यूसर एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आए। राम कपूर के रोल में उन्हें घर-घर में खूब पसंद किया गया। इसी शो के वे तीसरे पार्ट में भी दिखे, हालांकि, ये ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इनके अलावा नकुल ने साथ निभाना साथियां, एक दूसरे से करते हैं प्यार हम, इस प्यार को क्या नाम दूं, सरस्वतीचंद्र, दीया और बाती हम, ये है मोहब्बतें, ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित कई सीरियलों में कैमियो किया।
इन शोज में बार-बार दूल्हा बने नकुल मेहता
नकुल मेहता प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा सीरियल 2-3 बार दूल्हा बने। इसके बाद इश्कबाज सीरियल में तो वे कई बार दूल्हा बने। वहीं, बड़े अच्छे लगे हैं 2 में उनकी 3-4 बार शादी दिखाई गई। बड़े अच्छे लगे हैं 3 में उन्हें दूल्हे के रूप में देखा गया। वहीं, कुछ अन्य सीरियलों में भी उन्हें दूल्हा बना देखा गया। वैसे आपको बता दें कि उनकी रियल वाइफ जानकी पारेख हैं और कपल का एक बेटा है जिसका नाम सूफी है।
फिल्मों और वेब सीरीज में किया नकुल मेहता ने काम
नकुल मेहता ने सबसे 2005 में तेलुगु फिल्म अभिमानी में काम किया। इसके बाद वे इंडियन ब्यूटी, हाल-ए-दिन, वेद एंड आर्य जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने वेब सीरीज नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड सीजन 1-2, बड़े शहर छोटी फैमिली में काम किया। फिलहाल वे डार्लिंग पार्टनर्स वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें…
क्या है Bigg Boss 18 के कंटेस्टेंट्स की Real Age, कौन है सबसे छोटा?
आधा पैसा मिलता तो आधा काम करता था ये STAR, जानें इस अनोखी हस्ती के बारे में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।