किशोर कुमार की 37वीं पुण्यतिथि पर जानिए उनके कुछ अनसुने किस्से। आधे पैसे मिलने पर आधा मेकअप करके सेट पर पहुंचे, घर के बाहर 'किशोर कुमार से सावधान' का बोर्ड लगवाया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर किशोर कुमार (Kishor Kumar) ने अपनी गायिकी के साथ अदायगी से भी सबका दिल जीता। उनकी 37वीं डेथ एनिवर्सरी पर उन्हीं से जुड़े कुछ अजीबोगरीब किस्से बताने जा रहे हैं। कहा जाता था कि किशोर बहुत कंजूस थे और अगर उन्हें पैसे पूरे नहीं मिलते थे तो वो काम भी पूरा नहीं करते थे। इतना ही उन्होंने अपने घर के बाहर खुद के नाम का एक अनोखा बोर्ड लगवा रखा था, जिसपर लिखा था- "किशोर कुमार से सावधान"।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किशोर कुमार से जुड़ा अनोखा किस्सा

बताया जाता है कि किशोर कुमार एक बार एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें आधे पैसे ही दिए, जिससे उनका दिमाग एकदम आउट था। फिर जो हुआ वो बहुत ही हैरान करने वाला था। किशोर दा आधा मेकअप करवाकर शूटिंग सेट पर पहुंच गए। डायरेक्टर उनकी हालत देखकर काफी हैरान हुए। उन्होंने पूछा कि ये आधा मेकअप क्यों तो किशोर दा ने तपाक से जवाब दिया था- आधा पैसा आधा काम, पूरा पैसा पूरा काम।

किशोर कुमार से सावधान का बोर्ड

किशोर कुमार अपनी लाइफ को अलग तरीके से जीना पसंद करते थे। उन्हें पसंद नहीं था ज्यादा लोग उनसे मिलने उनके घर आए। वे मीडिया को इंटरव्यू देना भी पसंद नहीं करते थे। कोई उनसे मिलने ना आए, इसके लिए उन्होंने अनोखा तरीका निकाला था। उन्होंने अपने घर के बाहर बोर्ड लगा रखा था, जिसपर लिखा था- किशोर कुमार से सावधान। इतना ही उन्होंने घर के सीटिंग एरिया में खोपड़ी और हड्डियां लगवा रखी थी और लाल लाइट जलाकर रखते थे, ताकि डरकर उनसे कोई मिलने ना आए।

किशोर कुमार ने की थी 4 शादियां

किशोर कुमार ने अपनी लाइफ में 4 शादियां की की थी। उनकी पहली शादी बंगाली सिंगर रूमा गुहा ठाकुरता से हुई। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अमित कुमार है। उनकी ये शादी 8 साल चली और फिर तलाक हो गया। इसके बाद किशोर दा ने मधुबाला से शादी की। 1960 में उन्होंने मधुबाला से सिविल मैरिज की थी। शादी के 9 साल बाद मधुबाला की मौत हो गई। फिर किशोर दा ने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की। ये शादी 2 साल ही चली। 1980 में उन्होंने चौथी शादी लीना चंदावरकर से की, जो किशोर दा की आखिर सांस तक उनके साथ रही। कपल का एक बेटा है सुमीत कुमार।

जिस दिन बड़े भाई का जन्मदिन उसी दिन दुनिया छोड़ गए किशोर कुमार

किशोर कुमार का एक फैक्ट दुखी करने वाला है। आपको बता दें कि किशोर दा की मौत उसी दिन हुई जिस दिन उनके बड़े भाई अशोक कुमार का जन्मदिन था, यानी 13 अक्टूबर।

किशोर कुमार ने गाए थे 2700 गाने

किशोर कुमार ने अपने करियर में हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू भाषाओं में करीब 2700 गाने गाए। उनके गाने आज भी लोग सुनना और गुनगुनाना पसंद करते हैं। गानों के अलावा उन्होंने स्क्रीन पर शानदार अदायगी भी दिखाई। उनकी पहली फिल्म 1946 में आई शिकारी थी। वे बतौर लीड हीरो 1951 में आई फिल्म आंदोलन में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने भाई-भाई, नया अंदाज, आशा, मिस मैरी,हाफ टिकिट, मिस्टर एक्स इन बॉम्बे, पड़ोसन, साधु और शैतान, हंगामा, बॉम्बे टू गोवा, प्यार दीवाना सहित कई फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें...

पत्नी बनो काम मिलेगा.. किस एक्ट्रेस को मिला ऐसा ऑफर, फिर जो हुआ वो करेगा हैरान

अमिताभ बच्चन की 10 सदाबहार फिल्म, चौथी वाली तो TV पर 1000 बार देखी गई