4 साल में ही टूट गई थी Nitesh Pandey की पहली शादी, फिर इन्हें बनाया था हमसफर, ऐसी थी लाइफस्टाइल

Published : May 24, 2023, 12:58 PM ISTUpdated : May 24, 2023, 03:52 PM IST
Nitesh Pandey Death

सार

Nitesh Pandey Death. कई टीवी सीरियलों के साथ फिल्मों में काम करने वाले नितेश पांडे का बुधवार को निधन गया। वह 51 साल के थे। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 शादियां की थी। पहली पत्नी से उनका 4 साल में ही तलाक हो गया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से एक के बाद एक दुखी करने वाली खबरें सामने आ ही है। बुधवार को 2 टीवी स्टार्स वैभवी उपध्याय और नितेश पांडे (Nitesh Pandey) का निधन हो गया। 51 साल के नितेश पांडे की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया। आपको बता दें कि दिल का दौरा पड़ने से नितेश की मौत हुईं। बात उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो उन्होंने 2 शादियां की थीं। पहली शादी उनकी महज 4 साल ही चल पाई और तलाक हो गया। फिर उन्होंने तलाक के करीब सालभर बाद दूसरी शादी की। आपको बता दें कि उनकी दोनों ही पत्नियां एक्ट्रेसेस हैं, जिनके नाम अश्विनी कलसेकर और अर्पिता पांडे हैं।

1998 में की थी Nitesh Pandey ने पहली शादी

Nitesh Pandey ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 1995 में सीरियल तेजस से की थी। उन्होंने अपना टीवी करियर शुरू होने के कुछ साल बाद यानी 1998 में टीवी एक्ट्रेस अश्विनी कलसेकर से की थी। अश्विनी जानीमानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने टीवी शोज के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। कपल की लाइफ शादी के कुछ महीनों तक तो ठीक चली फिर दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। आखिरकार दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया और 2002 में अलग हो गए। आपको बता दें कि नितेश से तलाक लेने के बाद अश्विनी ने करीब 7 साल बाद एक्टर मुरली शर्मा से शादी की।

तलाक के सालभर बाद Nitesh Pandey ने थामा इनका हाथ

एक्ट्रेस अश्विनी कलसेकर से तलाक लेने के करीब सालभर बाद यानी 2003 में नितेश पांडे टीवी एक्ट्रेस अर्पिता पांडे से शादी की। वैसे तो अर्पिता भी एक्ट्रेस ही है, लेकिन उन्होंने ज्यादा टीवी सीरियलों में काम नहीं किया है। अर्पिता ने कोरा कागज, एक्स-जोन, जुस्तजू, ये दिल क्या करें जैसे सीरियल्स में काम किया है। आपको बता दें कि नितेश को बिंदास लाइफ जीना पसंद था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते थे। नितेश को घूमने और पार्टीज करने का काफी शौक था। वह पहाड़ों और हरी-भरी वादियों में एन्जॉय करना पसंद करते थे।

1990 में शुरू किया था Nitesh Pandey थिएटर में काम करना

Nitesh Pandey ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1990 में थिएटर से की थी। 1995 में उन्हें पहली बार टीवी पर काम करने मौका मिला था। वह पहली बार तेजस नाम के सीरियल में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डटेक्टिव की रोल प्ले किया था। हालांकि, कुछ एपिसोड के बाद इस शो को सेटेलाइट इश्यू की वजह से बंद करना पड़ा था। इसके बाद वह साया, मंजिल अपनी अपनी, हम लड़कियां, सुनैना, कुछ तो लोग कहेंगे, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, महाराज की जय हो, इंडियावाली मां जैसे शो में नजर आए। फिलहाल वह रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में नजर आ रहे थे।

 

ये भी पढ़ें...

कौन थी बिंदास लाइफ जीने वाली Vaibhavi Upadhyay, जिसकी हुई दर्दनाक मौत

Cannes 2023 Day 8: मौनी रॉय ने दिखाया ऐसा जलवा फीके पड़ गए सब, PHOTOS

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को लेकर आई गदर मचाने वाली खबर, 450 Cr का गेम

 

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर
Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?