OTT पर सबसे महंगी बिकीं ये 5 फ़िल्म, रिलीज से पहले Top 2 ने कर डाली बंपर कमाई!

Published : Dec 29, 2025, 03:58 PM IST

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'AA22xA6' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एटली निर्देशित इस फिल्म की डील इतनी मोटी रकम में हुई है कि यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी डील बन गई है। ये 5 इंडियन फ़िल्में OTT पर सबसे महंगी बिकी…

PREV
15
5. RRR
  • OTT डील कितने में हुई : 300 करोड़ रुपए
  • किस OTT प्लेटफॉर्म ने खरीदी : डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स

एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह तेलुगु फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस एपिक पीरियड एक्शन ड्रामा ने वर्ल्डवाइड लगभग 1230 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि फिल्म का निर्माण 550 करोड़ रुपए में हुआ था।

यह भी पढ़ें : Allu Arjun की AA22XA6 ने रिलीज से पहले कमाए 600 करोड़! इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

25
4.KGF Chapter 2
  • OTT डील कितने में हुई : 320 करोड़ रुपए
  • किस OTT प्लेटफॉर्म ने खरीदी : अमेजन प्राइम वीडियो

कन्नड़ सिनेमा की यह पीरियड एक्शन फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी, जिसमें यश, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे कलाकार नज़र आए थे। तकरीबन 100 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1215 करोड़ रुपए रहा था।

35
3. कल्कि 2898 AD
  • OTT डील कितने में हुई : 375 करोड़ रुपए
  • किस OTT प्लेटफॉर्म ने खरीदी : अमेजन प्राइम वीडियो

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस तेलुगु एपिक साइंस फिक्शन फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण का लीड रोल था। लगभग 600 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1042.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें : New OTT Releases: 4 नई फ़िल्में, 4 वेब सीरीज, जानिए इस हफ्ते ओटीटी पर कहां क्या आ रहा?

45
2. AA22xA6 (टेंटटिव टाइटल)
  • OTT डील कितने में हुई : 600 करोड़ रुपए
  • किस OTT प्लेटफॉर्म ने खरीदी : नेटफ्लिक्स

आधिकारिक पुष्टि होनी बाक़ी है। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है नेटफ्लिक्स ने इस अपकमिंग साइंस फिक्शन एक्शन एडवेंचर फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकर दिखाई देंगे। फिल्म का बजट लगभग 800 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

55
1. वाराणसी
  • OTT डील कितने में हुई : 650 करोड़ रुपए
  • किस OTT प्लेटफॉर्म ने खरीदी : नेटफ्लिक्स

रिपोर्ट्स की मानें तो एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही इस एपिक फंतासी साइंस फिक्शन एक्शन एडवेंचर फिल्म के राइट्स नेटफिल्क्स ने खरीद लिए हैं। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इस फिल्म की लागत लगभग 1300 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories