MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • Allu Arjun की AA22XA6 ने रिलीज से पहले कमाए 600 करोड़! इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Allu Arjun की AA22XA6 ने रिलीज से पहले कमाए 600 करोड़! इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2: द रूल' के बाद पुष्पा भाऊ के नाम से मशहूर हुए अल्लू अर्जुन के सितारे बुलंदी पर हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 600 करोड़ की मोटी रकम कमा चुकी है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 29 2025, 01:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
अल्लू अर्जुन की AA22xA6 ने कैसे कमाए 600 करोड़ रुपए?
Image Credit : Instagram

अल्लू अर्जुन की AA22xA6 ने कैसे कमाए 600 करोड़ रुपए?

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक़, एटली कुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन स्टारर AA22xA6 का प्री-रिलीज बिजनेस रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म की OTT डील फाइनल हो चुकी है। इसके डिजिटल राइट्स 600 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम में बिक गए हैं।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay ने लिया एक्टिंग से संन्यास, ऐलान करते हुए इमोशनल, बताया आगे का प्लान

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
किसने खरीदे AA22xA6 के डिजिटल राइट्स?
Image Credit : Instagram

किसने खरीदे AA22xA6 के डिजिटल राइट्स?

इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि AA22xA6 के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। अगर 600 करोड़ में OTT डील की खबर सही है तो जाहिरतौर पर यह अल्लू अर्जुन के अब तक के करियर की किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओटीटी डील होगी।

35
AA22xA6 ने पहले ही निकाल ली 75 फीसदी लागत!
Image Credit : Instagram

AA22xA6 ने पहले ही निकाल ली 75 फीसदी लागत!

अगर AA22xA6 की OTT डील की खबर पक्की है तो इस फिल्म ने बजट की 75 फीसदी लागत वसूल कर ली है। जबकि अभी यह फिल्म प्रोडक्शन स्टेज में है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 800 करोड़ रुपए में हो रहा है। कथिततौर पर 350-400 करोड़ रुपए तो अकेले फिल्म के VFX पर ही खर्च किए जाएंगे। हालांकि, इन आंकड़ों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay Vs Rajinikanth: नेट वर्थ में 170 करोड़ का अंतर, जानिए फीस में कौन-किस पर भारी?

45
AA22xA6 में होगा अल्लू अर्जुन का डबल रोल
Image Credit : Instagram

AA22xA6 में होगा अल्लू अर्जुन का डबल रोल

रिपोर्ट्स की मानें तो 'AA22xA6' में अल्लू अर्जुन का डबल रोल होगा। अपुष्ट ख़बरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन की फीस लगभग 175 करोड़ रुपए है। फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के साथ रोमांस करती दिखेंगी। माना जा रहा है कि उन्हें भी इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस मिली है। दीपिका के अलावा मृणाल ठाकुर भी फिल्म का हिस्सा होंगी। वहीं इसमें जान्हवी कपूर के अहम् रोल की भी चर्चा है।

55
क्या दो पार्ट में रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6?
Image Credit : Instagram

क्या दो पार्ट में रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6?

कुछ समय पहले ऐसी खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन स्टारर एक्शन ड्रामा AA22xA6 दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के मेकर्स ने इसे एक ही पार्ट में रिलीज करने का फैसला लिया है। अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अल्लू अर्जुन
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mookuthi Amman 2 का टीजर आउट, रोंगटे खड़े कर देगा नयनतारा का महाकाली अवतार
Recommended image2
Allu Arjun House: अंदर से ऐसा दिखता है अल्लू अर्जुन का 100 करोड़ का बंगला 'ब्लेसिंग', देखें तस्वीरें
Recommended image3
रश्मिका मंदाना के पति विजय देवरकोंडा बनेंगे भगवान कृष्ण? इस मूवी से राम चरण का कटा पत्ता
Recommended image4
यश और कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन हुआ लीक, सामने आया Toxic का VIDEO
Recommended image5
Toxic Social Media Review: दमदार एक्शन के बीच यश की 'टॉक्सिक' बनी 'टॉर्चर', पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved