
दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और यही उनकी मौत का कारण बना। टीवी शो 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाने वाले पंकज का अंतिम संस्कार 15 अक्टूबर को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस में होगा। वहीं उनके अंतिम संस्कार से पहले सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल दहल गया है।
अब पंकज के बेटे निकितिन धीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी मां अनीता धीर को उनके मुंबई स्थित घर के बाहर सांत्वना देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस भावुक क्लिप में, वो अपनी मां के सिर पर हाथ फेरते और उन्हें चूमते हुए, इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं इस वीडियो को देखकर लगो निकिनत को मजबूत रहने के लिए कह रहे हैं।
ये भी पढ़ें..
पत्नी डिजाइनर तो बहू टीवी एक्ट्रेस, ऐसी है Mahabharat के कर्ण पंकज धीर की फैमिली
Pankaj Dheer फैमिली के लिए छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति, इतनी थी सालाना इनकम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले पंकज का कैंसर फिर से उभर आया था, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। उनकी हालत को देखते हुए उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी। एक्टर अमित बहल ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘वो लगभग तीन साल पहले बीमार हुए थे, लेकिन फिर वो ठीक हो गए थे। वो काम पर वापस आ गए थे। मैंने उनसे लगभग चार महीने पहले बात की थी, और वो एकदम ठीक लग रहे थे, लेकिन यह काफी शॉकिंग है। वो बीमार थे, लेकिन वह ठीक हो गए थे, उनका वजन कम हो गया था, और वो काम कर रहे थे। इसलिए यह मेरे लिए काफी बड़ा झटका है। यह वास्तव में दुखद है।’
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।