एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। इसी बीच आपको उनकी संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। जानते हैं फैमिली के लिए कितनी दौलत छोड़ गए।
फिल्मों के साथ ही टीवी सीरियलों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाले पंकज धीर का निधन हो गया है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे पंकज ने 68 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को जोरदार झटका लगा है। उन्होंने कई सुपरस्टार्स के स्क्रीन शेयर की थी। कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी बीच आपको उनकी संपत्ति के बारे में कि वे अपने पीछे परिवार के लिए कितनी दौलत छोड़ गए हैं।
कितनी संपत्ति छोड़ गए पंकज धीर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज धीर अपने पीछे 42 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। बता दें कि मुंबई के अलावा पंजाब में भी उनकी प्रॉपर्टी हैं। उन्होंने कई जगह इन्वेस्टमेंट भी कर रखा था। वे फिल्मों और टीवी सीरियल्स के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते थे। खबरों की मानें तो उनकी सालाना कमाई 1.50 करोड़ से ज्यादा थी। वहीं, वे सीरियलों में काम करने एक एपिसोड का 60 हजार रुपए चार्ज करते थे। 2006 में पंकज ने अपने भाई के साथ मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक रिकॉर्डिंग और प्रोडक्शन स्टूडियो विजय स्टूडियो के नाम से खोला था। इसके जरिए वे न्यू कमर्स और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे। इससे भी उन्हें अच्छी आमदानी होती थी।
ये भी पढ़ें... पत्नी डिजाइनर तो बहू टीवी एक्ट्रेस, ऐसी है Mahabharat के कर्ण पंकज धीर की फैमिली
पंकज धीर के बारे में
वैसे, तो पंकज धीर काफी पॉपुलर एक्टर थे। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान धारावाहिक महाभारत में कर्ण के रोल से मिली थी। उन्होंने महाभारत के अलावा कई टीवी सीरियलों में काम कर घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने महाभारत कथा, युग, रिश्ते, तीन बहुरानियां, ससुराल सिमर का, देवों के देव महादेव, चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग, कानून, जी हॉरर शो अनहोनी, बढ़ो बहू जैसे हिट सीरियलों में काम किया था। टीवी के साथ वे फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने संजय दत्त की सड़क, सलमान खान की सनम बेवफा, बॉबी देओल की सोल्जर, शाहरुख खान की बादशाह, अजय देवगन की टार्जन ए वंडर कार, रानी मुखर्जी की राजा की आएगी बारात सहित कई फिल्मों में काम किया था।
पंकज धीर का अंतिम संस्कार
बता दें कि पंकज धीर सिंटा (CINTAA) के पू्र्व महासचिव रहे हैं। सिंटा ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। स्टेटमेंट में लिखा- बहुत दुख के साथ हम आपको हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और सिंटा के पूर्व महासचिव पंकज धीर के 15 अक्टूबर 2025 को निधन की खबर दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4.30 बजे पवन हंस, विले पार्ले में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... Mahabharat के कर्ण पंकज धीर का 68 की उम्र में निधन, जानें कब-कहां होगा अंतिम संस्कार
