33 साल बाद TV पर लौट रही रामायण की सीता, जानें किस शो में आएंगी नजर, कब-कहां देखने मिलेगा

Published : Aug 18, 2023, 03:31 PM IST
Ramayan Sita Dipika Chikhlia New TV Show Dhartiputra Nandini

सार

Ramayan Sita Dipika Chikhlia New TV Show Dhartiputra Nandini. टीवी के मोस्ट पॉपुलर धारावाहिक रामायण में सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया दोबारा टीवी पर लौट ररी है। उनका नया शो धरतीपुत्र नंदिनी 21 अगस्त से शुरू हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के मोस्ट पॉपुलर धारावाहिक रामायण (Ramayan) में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। 58 साल की दीपिका एक बार फिर अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अब एक नए शो के साथ लौट रही हैं, जिसकी कहानी अयोध्या की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका चिखलिया का नया लुक देखा जा सकता है। बता दें कि शो का नाम धरतीपुत्र नंदिनी (Dhartiputra Nandini) है और दीपिका शो में सुमित्रा देवी का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह शो 33 साल के लंबे अंतराल के बाद दीपिका की टेलीविजन पर वापसी का गवाह बनने जा रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शो का एक टीजर भी शेयर किया है।

टीवी सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी के बारे में

दीपिका चिखलिया का न्यू शो धरतीपुत्र नंदिनी की कहानी तीन किरदारों नंदिनी (शगुन सिंह ), आकाश (अमन जयसवाल) और सुमित्रा देवी (दीपिका चिखलिया) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। शो में, सुमित्रा को घर की मुखिया और अपने पोते आकाश के प्रति उनके प्यार को लेकर देखा जाएगा, जो यूएसए से लौटने और अपने होमलैंड पर रहने के बीच दुविधा में है। बता दें कि ये शो वुमन ओरिएंटेड माना जा रहा है क्योंकि शो में सभी लीड किरदार महिला कलाकारों द्वारा निभाए गए हैं। यहां तक ​​कि दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि आने वाला शो महिलाओं पर आधारित है। शो का निर्माण दीपिका चिखलिया द्वारा किया गया है और यह शो एक नए हिंदी मनोरंजन चैनल, नजरा पर प्रसारित होगा। यह 21 अगस्त से ऑनएयर होगा।

दीपिका चिखलिया का वर्कफ्रंट

दीपिका चिखलिया ने रामायण में सीता का रोल प्ले घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। आज भी लोग उन्हें सीता के रोल के लिए याद करते हैं। वहीं, आपको बता दें कि रामायण से पहले दीपिका ने कुछ बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। रामायण के बाद दीपिका कुछ शोज में नजर आईं। हाालंकि, वे फिल्मों में अभी भी एक्टिव है। अब फैन्स उनके न्यू शो धरतीपुत्र नंदिनी के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

पहले वीक सबसे ज्यादा कमाई वाली 10 फिल्में, TOP पर आने से चूकी गदर 2

6 कारण जिसकी वजह से सनी देओल की Gadar 2 तोड़ रही BOX OFFICE पर रिकॉर्ड

23 साल में अभिषेक बच्चन में की 43 फिल्में, अपने दम पर बस 2 करा पाए HIT

इन 7 सीक्वल से BOX OFFICE हिलाने आ रहे अक्षय कुमार, मचेगा जमकर गदर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की