सब TV के शो 'लापतागंज' में 'चौरसिया' का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद कुमार का कॉर्डियक अरेस्ट से निधन

Published : Jul 10, 2023, 02:12 PM ISTUpdated : Jul 11, 2023, 03:48 PM IST
actor Arvind Kumar passed away

सार

सब टीवी के पॉपुलर शो 'लापतागंज' के कलाकार अरविंद कुमार का निधन हो गया। लापतागंज सीरियल सब टीवी पर अक्टूबर 2009 से 15 अगस्त 2014 तक प्रसारित हुआ था।

मुंबई. सब टीवी के पॉपुलर शो 'लापतागंज' के कलाकार अरविंद कुमार का 10 जुलाई की सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मूलत: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अरविंद कुमार के निधन की खबर अभिनेता विनोद गोस्वामी ने अपने फेसबुक पेज पर दी। उन्होंने लिखा-बहुत दुखद समाचार, अरविंद जी हमारे अच्छे दोस्त हमारे बीच नही रहे, भगवान इनकी आत्मा को शांति दे। लापतागंज सीरियल सब टीवी पर अक्टूबर 2009 से 15 अगस्त 2014 तक प्रसारित हुआ था। अरविंद कुमार ने इसमें चौरसिया का किरदार निभाया था।

अभिनेता अरविंद कुमार को शूटिंग पर जाते समय आया कार्डियक अरेस्ट

लापतागंज में एलिजा का किरदार निभाने वाले कृष्णा भट्ट ने अरविंद कुमार के निधन पर शोक जताते हुए बताया कि 10 जुलाई की सुबह वे नयागांव में किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग करने निकले थे। प्रोजेक्ट के लोगों के मुताबिक, लोकेशन के बाहर ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

अरविंद कुमार के निधन की खबर सुनकर लापतागंज के कई साथी कलाकार उनके घर पहुंचे। कृष्णा भट्ट के अलावा लापतागंज में गुडडू का किरदार निभाने वाले आशुतोष सिन्हा ने कहा कि अरविंद कुमार एक शानदार अभिनेता और इंसान थे। कृष्ण भट्ट ने कहा कि अरविंद कुमार और उनका घर मलाड वेस्ट में ही है।

लापतागंज सीरियल के दौरान ही अरविंद कुमार की शादी हुई थी

लापतागंज में लल्लनजी का किरदार निभाने वाले राकेश श्रीवास्तव ने अरविंद कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे बहुत अच्छे इंसान थे। मेहनती और हर परिस्थिति से लड़ा था वो। लापतागंज सीरियल के दौरान ही अरविंद कुमार की शादी हुई थी। वो बहुत खुशमिजाज इंसान था। जब वो भी किसी बात को लेकर परेशान होता या कोई सलाह लेनी होती थी, वो मुझे फोन लगाता था। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि अरविंद अब हमारे बीच नहीं रहा। उनकी तीन छाेटी बेटियां हैं। पत्नी का नाम सरला है।

अभिनेता अरविंद कुमार का निधन, जानिए कौन थे?

अरविंद कुमार का जन्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में हुआ था। पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट अरविंद कुमार ने 1998 में हिंदी थिएटर में प्रवेश किया और कई नाटकों में अभिनय किया। 2004 में वे मुंबई पहुंचे और अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने सब टीवी के डेली शो 'लापतागंज' में 5 साल तक चौरसिया का किरदार निभाया। अरविंद कुमार ने क्राइम पेट्रोल, "सावधान इंडिया जैसे कई एपिसोडिक शो किए। वे फिल्म चीनी कम, अंडरट्रायल, रामा राम क्या है ड्रामा, मैडम चीफ मिनिस्टर में भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें

नेशनल टीवी पर सलमान खान के हाथ में दिखी 'सिगरेट', वायरल फोटो देख भड़क उठे लोग

गोविंदा ने लगाया सलमान खान और संजय दत्त पर एक चौंकाने वाला इल्जाम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की