इन 6 लोगों ने बिग बॉस की सीमाएं की क्रॉस, 4 को तो सलमान खान ने किया रातों-रात बाहर

Published : Aug 06, 2025, 12:44 PM IST

Bigg Boss 19: सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस 19 के जरिए एक बार फिर होस्ट के रूप में कमबैक करने वाले हैं। 24 अगस्त को शो के प्रीमियर से पहले, आइए जानते हैं बिग बॉस के इतिहास के 6 सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स के बारे में..

PREV
16
स्वामी ओम

सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस 10 में नजर आए स्वामी ओम ने एक टास्क के दौरान एक कटोरे में पेशाब इकट्ठा की थी और फिर दूसरे कंटेस्टेंट पर फेंका था। स्वामी ओम के इस व्यवहार के बाद उन्हें तुरंत शो से बाहर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 फरवरी 2025 को स्वामी ओम का गाजियाबाद में निधन हो गया था।

26
प्रियंका जग्गा

सलमान खान द्वारा बिग बॉस 10 से निकाले जाने के बाद प्रियंका जग्गा खूब सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने घरवालों के साथ गाली-गलौज की थी। उनके अपमानजनक व्यवहार ने उन्हें शो की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट में से एक बना दिया था।

36
राखी सावंत

साल 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में राखी सावंत ने हिस्सा लिया था। वो शो की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थीं। अपने बेबाक और बोल्ड व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली राखी सावंत ने घर में ड्रामा, एंटरटेनमेंट और ढेर सारे विवाद के लिए जानी जाती थीं। उन्हें अक्सर अपने साथ कंटेस्टेंट के साथ नोकझोंक करते हुए देखा जाता था।

46
डॉली बिंद्रा

डॉली बिंद्रा बिग बॉस की कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट में से एक थीं। शो में उन्हें सिंगर, एक्टर और पॉलीटीशियन मनोज तिवारी के साथ झगड़े के लिए याद किया जाता है। वहीं उनकी अक्सर श्वेता तिवारी से भी बहस होती थी। शो में उन्होंने श्वेता को धक्का दे दिया था, जिसके कारण उन्हें शो से निकाल दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें शो में वापस बुला लिया गया था।

56
इमाम सिद्दीकी

कास्टिंग डायरेक्टर, एक्टर और स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी ने भी बिग बॉस में हिस्सा लिया था। शो में वो महिलाओं पर अपमानजनक कमेंट और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई करते थे। हालांकि, उन्हें बीच में शो से तब बाहर कर दिया गया था, जब उनकी आशका गोराडिया के साथ तीखी बहस हुई थी।

66
शहजादा धामी

बिग बॉस 18 में नजर आए शहजादा धामी को शो से बीच में ही बाहर कर दिया गया था। दिवाली के वीकेंड के वार में उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था। उन्हें घर से बाहर करने का कारण वोटों की कमी बताई गई थी। हालांकि, उनकी शो में कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई होती रहती थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories