करोड़ों का बंगला और प्रॉपर्टी के मालिक हैं सुनील ग्रोवर, 1 फिल्म में काम करने चार्ज करते हैं इतना

Published : Aug 03, 2023, 07:00 AM IST

Sunil Grover Birthday. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 46 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1977 में मंडी डबवाली में हुआ था। बता दें कि कभी महीने में 500 रुपए कमाने वाले सुनील आज करोड़ों के मालिक हैं। सुनील ने कॉमेडी शोज के साथ फिल्मों में भी काम किया है।

PREV
18

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। टीवी, लाइव शो के साथ फिल्मों में अपनी थाक जमाने वाले सुनील के आज हजारों की संख्या में फैन हैं।

28

सुनील ग्रोवर को एक्टिंग का शोक बचपन से ही था और उनका यही सपना उन्हें मुंबई तक ले लाया। हालांकि, छोटे पर्दे तक पहुंचने से पहले उन्होंने रेडियो जॉकी का काम किया। वे रेडियो पर मजेदार जोक्स सुनाते थे।

38

सुनील ग्रोवर का टैलेंट सबसे पहले कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने पहचाना था। इसके बाद उन्हें कई शोज के ऑफर मिले। ये तो सभी जानते हैं कि सुनील अपने गुत्थी वाले किरदार के लिए फेमस है। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्हें इस किरदार की इंस्पिरेशन अपने कॉलेज के एक क्लासमेट से मिली थी।

48

गुत्थी के साथ डॉक्टर गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर के लिए कहा जाता है कि जब वे मुंबई आए थे वो महीने का सिर्फ 500 रुपए ही कमा पाते थे, लेकिन आज की बात करें तो वे करोड़ों के मालिक है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह करीब 22 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

58

टीवी के कॉमेडी शोज में काम कर सुनील ग्रोवर ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके साथ ही सुनील की कमाई भी बढ़ती गई। अब मुंबई में उनका अपना बंगला है, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए है।

68

सुनील ग्रोवर को लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। करोड़ों की कीमत के बंगले के साथ वे कई गाड़ियों के मालिक भी है । उनके पास रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसे कई महंगी गाड़ियां हैं।

78

सुनील ग्रोवर की सालाना कमाई 3 करोड़ से ज्यादा है। एक एपिसोड में काम करने के वे 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, एक फिल्म के लिए उनकी फीस तकरीबन 50 से 60 लाख रुपए हैं।

88

सुनील ग्रोवर ने टीवी शोज के साथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। वह सबसे पहले अजय देवगन की फिल्म प्यार तो होना ही था में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने गब्बर इज बैक, हीरोपंती, बागी और भारत जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म शाहरुख खान की जवान है।

ये भी पढ़ें...

देश की इस डरावनी फिल्म की कमाई के आगे सब बौने, साउथ मूवीज तक फेल

फिल्मों में जब औरत बने 8 सुपरस्टार्स तो ऐसा रहा BOX OFFICE पर हाल

कौन है नितिन देसाई, जिन्होंने अपने ही स्टूडियो में लगा ली फांसी

10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सीक्वल मूवीज, पर TOP 3 में बॉलीवुड नहीं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories