मोस्ट पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्ता 38 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1987 को दुर्गापुर में हुआ था। वैसे तो वे डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया।
दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में जन्मी मुनमुन दत्ता ने अंग्रेजी में मास्टर डिग्री ली है। कोलकाता में वो आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए बाल गायिका के रूप में प्रस्तुति देती थीं। उन्होंने जी टीवी के 2004 के धारावाहिक हम सब बाराती से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म कमल हासन की मुंबई एक्सप्रेस में थी।
26
मुनमुन दत्ता की संपत्ति
मुनमुन दत्ता लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास 40 करोड़ की संपत्ति है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उनका एक लग्जरी अपार्टमेंट है। इसकी कीमत लगभग 1.80 करोड़ है। उन्होंने अपने घर को व्हाइट और गोल्डन थीम पर सजाया है
36
मुनमुन दत्ता की कमाई के सोर्सेस
मुनमुन दत्ता के इनकम सोर्सेस की बात करें तो उनकी ज्यादातर कमाई टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से होती है। वे हर एपिसोड के लिए 50,000 से 75,000 रुपए के बीच फीस लेती हैं। इसके अलावा वे मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से जमकर कमाई करती हैं।
मुनमुन दत्ता के कार कलेक्शन की बात करें तो ये भी शानदार है। खबरों की मानें तो उनके पास टोयोटा इनोवा क्रिस्टा हैं। इसके अलावा उनके गैराज में मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर और मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास जैसी कारें भी खड़ी हैं।
56
मुनमुन दत्ता का एक्टिंग करियर
मुनमुन दत्ता ने टीवी सीरियल हम सब बाराती से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल ऑफर हुआ। वे रियलिटी शो इंडियन आइडिल 10, कौन बनेगा करोड़पति 13, बिग बॉस 15 और द खतरा खतरा में नजर आ चुकी हैं।
66
मुनमुन दत्ता का अफेयर
बताया जाता है कि मुनमुन दत्ता का अफेयर एक्टर अरमान कोहली के साथ रहा है। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप का कारण अरमान का गुस्सैल और आक्रामक बिहेवियर था। वेलेंटाइन्स डे के दिन अरमान ने मुनमुन के साथ मारपीट की थी। मुनमुन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।