
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इन दिनों अपने ट्रैक की वजह से नहीं बल्कि विवादों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो में बाबरी का रोल प्ले करने वाली मोनिका भदौरिया ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई आरोप लगाए थे और उनकी करतूतों का कच्चा चट्ठा खोला था। इसी दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि शो में बबीता जी का रोल करने वाली मुनमुन दत्ता भी प्रताड़ना की वजह से कई बार शो छोड़कर जा चुकी है। मोनिका का कहना है कि मुनमुन शो में काम जरूर कर रही है कि लेकिन उन्हें भी मोदी ने खूब टॉर्चर किया है।
कई बार शओ छोड़ चुकी है बबीताजी
मोनिका भदौरिया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मुनमुन दत्ता भी कई बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ चुकी है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मुनमुन का कई बार असित मोदी से झगड़ा हुआ और वह शो छोड़कर चली जाती थी और कई दिनों तक नहीं लौटती थी। उनका कहना है कि ऐसा कई स्टार्स कर चुके है। मोदी के साथ झगड़ा या फिर किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वह सेट से कुछ दिनों के लिए गायब हो जाते हैं। मोनिका का कहना है कि मेकर्स पहले कलाकारों को खूब टॉर्चर करते है और जब वो सेट छोड़कर चले जाते हैं तो कॉल करके मामला सुलझाने की कोशिश करते हैं।
फीमेल स्टार्स के साथ गाली-गलौच
मोनिका भदौरिया ने यह भी खुलासा किया कि मेकर्स फीमेल स्टार्स के साथ बहुत बदतमीजी से पेश आते है। कई बार तो उनके साथ गाली-गलौच तक करने लगते हैं। उनकी नजरों में औरतों की कोई औकात नहीं है। मेल स्टार्स को सेट ज्यादा तवज्जों दी जाती है।
फीस को लेकर भी किया मोनिका भदौरिया ने खुलासा
मोनिका भदौरिया ने इंटरव्यू के दौरान इस बात को लेकर भी दावा किया कि फीमेल स्टार्स को मेल स्टार्स की तुलना में काफी कम फीस मिलती है। 2019 में शो छोड़ चुकी मोनिका का कहना है कि उनका भी मेकर्स पर लाखों बकाया है और अभी तक उन्हें पूरी रकम नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें...
कौन है ये हीरोइन जिसने 39 साल बाद खोला पिता का खौफनाक सच, सभी शॉक्ड
मालदीव में मौज कर रही TV की नायरा, PHOTOS में देखें मस्ती भरे पल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।