
एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत में कई बार कुछ ऐसी बातें सुनने और देखने को मिलती हैं, जिसे जानकर कोई भी चौंके बिना नहीं रह सकता है। अब टीवी सीरियल शरारत (Shararat) की हीरोइन श्रुति सेठ (Shruti Seth) को ही देख लीजिए। इन्होंने जो किया उसे सुनकर तो किसी का भी माथा घूम जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रुति ने अपनी लाइफ में चार बार शादी की है और वो भी एक ही शख्स से। आइए, जानते हैं श्रुति की लव स्टोरी और मैरिज लाइफ के बारे में...
टीवी एक्ट्रेस श्रुति सेठ लंबे समय से लाइमलाइट से दूर है हालांकि, वे एक्टिंग फील्ड में पूरी तरह से एक्टिव हैं। श्रुति ने 32 साल की उम्र में डायरेक्टर दानिश असलम से लव मैरिज की थी। अब श्रुति 46 साल की हो गईं हैं। आप जानकर चौंक जाएंगे कि 2010 में श्रुति ने असलम से एक-दो नहीं बल्कि चार बार शादी की थी। सबसे पहले श्रुति-असलम ने गोवा में व्हाइट वेडिंग यानी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लिए। फिर दोनों ने निकाह किया और आखिरी में कोर्ट मैरिज की। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम अलीना है। श्रुति के पति ने इंडिया लव प्रोजेक्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे जन्म से मुसलमान और नास्तिक है। वहीं, पत्नी हिंदू और आध्यात्मिक है।
श्रुति सेठ ने अपना करियर मुंबई की ताज महल होटल में गेस्ट रिलेशन एक्जीक्यूटिव के रूप में शुरू किया। इसी दौरान कुछ और पॉकेट मनी कमाने के लिए उन्होंने मॉडलिंग भी शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्हें कई टीवी शोज के लिए गेस्ट रोल ऑफर्स हुए। श्रुति ने चैनल वी के फर्स्ट डे फर्स्ट शो और जंगली ज्यूकबॉक्स जैस शो को होस्ट किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वीडियो जॉकी और टीवी प्रेजेंटेटर के रूप में उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली।
श्रुति सेठ ने स्टार प्लस के सीरियल शरारत के लिए ऑडिशन दिया। ऑडिशन में उनका सिलेक्शन हो गया और शो में उन्होंने फरीदा जलाल और ईवा ग्रोवर के साथ लीड रोल प्ले किया। ये शो एक ऐसी टीनएज लड़की पर बेस्ड था, जिसे अपने 18वें जन्मदिन पर पता चलता है कि उसके पास जादुई शक्तियां हैं। शो को काफी पसंद किया। बड़े से लेकर बच्चे तक इस शो को काफी एन्जॉय करते थे। श्रुति का ये सीरियल 3 साल तक चला। इसके बाद वे क्यों होता है प्यार, देस में निकला होगा चांद, रिश्ता डॉट कॉम, बाल वीर, टीवी बीबी और मैं सहित सीरियलों में काम किया।
श्रुति सेठ ने टीवी के साथ फिल्मों में भी हाथ आजमाया। वे 2003 में फिल्म वैसी भी होता है 2 में नजर आईं। फिर वे आमिर खान की फना और सैफ अली खान की ता रा रम पम में नजर आई। इसके अलावा उन्होंने स्लम डॉग मिलेनियर, अनुभव, आगे से राइट, राजनीति, माय फ्रेंड पिंटो जैसी फिल्मों में काम किया। श्रुति वेब सीरीज भी कर रही हैं। वे मेंटलहुड, ब्लडी ब्रदर्स, काला, दिल दोस्ती दिलेमा, 36 डेज, जिंदगीनामा जैसी वेब सीरीज में नजर आईं।
ये भी पढ़ें...
दुनिया के 6 सबसे महंगे STAR, बॉलीवुड का 1 भी नहीं, इस NO. पर साउथ हीरो
हाई-फाई है बॉबी देओल की Lifestyle, महंगी कारें-बंगला-66Cr की संपत्ति
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।