महाभारत में कंस बन इस एक्टर की हुई खूब फजीहत, रियल लाइफ में झेलनी पड़ी नफरत

Published : Dec 16, 2024, 12:16 PM IST
goga kapoor tv show mahabharat kans

सार

महाभारत में कंस का किरदार निभाने वाले गोगा कपूर को असल ज़िंदगी में लोगों की नफ़रत का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें कंस समझकर ताने मारे और आलोचना की, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से जुड़े सेलेब्स कई बार स्क्रीन पर ऐसे किरादर निभाते है, जिसकी वजह से उनकी जमकर फजीहत तो होती है, रियल लाइफ में भी उन्हें लोगों की नफरत और ताने सुनने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था गोगा कपूर (Goga Kapoor) के साथ। बेहतरीन एक्टर गोगा कपूर ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए और ज्यादातर वे विलेन के रोल में ही नजर आए। लेकिन एक किरदार की वजह से उन्हें लोगों की नफरत झेलनी पड़ी थी। बता दें कि ये रोल था बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में कंस का। गोगा ने महाभारत में कंस का किरदार निभाया और उनकी खूब आलोचना हुई। रियल लाइफ में लोग उनसे नफरत करने लगे थे, जिससे उन्हें काफी मायूसी हुई थी।

गोगा कपूर को रियल में कंस समझने लगे थे लोग

गोगा कपूर ने महाभारत में कंस का किरदार निभाया और उन्हें अपने रोल में जान डाल दी थी। अपनी शानदार अदाकारी दिखाने के बाद भी लोगों से उन्हें नफरत मिली। रियल लाइफ में लोग उन्हें कंस समझने लगे थे। गोगा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जहां भी वे जाते थे लोग उन्हें कंस समझते थे। उनसे पूछते थे कि उन्होंने अपनी बहन देवकी के साथ इतना बुरा क्यों किया था। उन्होंने बताया था कि उनका कंस का किरदार इतना पॉवरफुल था कि इसने उनकी रियल लाइफ पर इम्पैक्ट डालना शुरू कर दिया था। लोग उन्हें नफरत भरी निगाहों से देखते थे और खूब आलोचना करते थे। इससे उन्हें बुरा फील होता था।

गोगा कपूर का असली नाम

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में गोगा कपूर इसी नाम से पहचाने जाते हैं, लेकिन उनका असली नाम रवींद्र कपूर है। गोगा कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई अंग्रेजी नाटकों में काम किया है। अंग्रेजी नाटकों में काम करते-करते वे थिएटर आर्टिस्ट बन गए। बाद में जब उनकी एक्टिंग को पहचान मिली, तो उन्हें फिल्म ज्वाला में एक छोटा लेकिन खास रोल ऑफर हुआ। फिल्म 1971 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्हें कई रिजनल लैंग्वेज की फिल्म के ऑफर्स मिलने शुरू हो गए। कुछ साल उन्होंने अदर लैंग्वेज की फिल्मों में काम किया और फिर वापस बॉलीवुड आ गए। उन्होंने एक कुंवारी एक कुंवारा से बॉलीवुड में वापसी की, जिसमें उन्होंने एक बार फिर निगेटिव रोल प्ले किया। इसके बाद वे ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल करने लगे।

120 फिल्मों में किया था गोगा कपूर ने काम

गोगा कपूर ने अपने करियर में करीब 120 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने करीब 20 फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की। वे जंजीर, यादों की बारात, सलाखें, हेरा फेरी, खूब पसीना, मिस्टर नटवरलाल, लहू के दो रंग, दो और दो पांच, दोस्ताना, शान, याराना, लावारिस, सत्ते पे सत्ता, शक्ति, कुली, बेताब, सागर, दिलवाले, जान की बाजी, फूल और कांटे, अपराधी सहित कई फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार 2006 में आई फिल्म दरवाजा बंद रखो में नजर आए थे।

टीवी सीरियल जय वीर हनुमान में रावण बने गोगा कपूर

गोगा कपूर ने फिल्में के साथ कई टीवी सीरियलों में काम किया। उन्होंने जय वीर हनुमान और शिव माहापुराण सीरियलों में रावण का किरदार निभाया था। वे बुनियाद, महाभारत, जी हॉरर शो, शक्तिमान, जय गणेशा, चंद्रमुखी जैसे सीरियलों में भी नजर आए।

ये भी पढ़ें...

वाह उस्ताद.. फैमिली के लिए छोड़ गए करोड़ों, इसलिए कीमती थे वो 5 रुपए

KGF 2 की गद्दी छिन पुष्पा 2 बनी दूसरी सबसे कमाऊ मूवी, अब इस पर निशाना

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Top 5 Popular TV Star: रूपाली गांगुली की गद्दी छीन इस हसीना ने जमाया NO.1 पर कब्जा
Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!