
एंटरटेनमेंट डेस्क. ये रिश्ता क्या कहलाता (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है में हर दिन एक नया ट्विस्ट आता है। शो में दिखाया गया था कि अक्षरा-अभिमन्यु अपने बेटे अबीर की कस्टडी का केस लड़ रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के वकील एक दूसरे पर खूब आरोप लगाते हैं। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अबीर कोर्ट पहुंच जाएगा और वहां पर उसके ऊपर लोहे की बनी सीढ़ियां गिरने लगेगी। अब अबीर को छोट लगेगी की नहीं इसके लिए आएगे पढ़ते हैं।
अक्षरा-अभिमन्यु की होगी तू तू मैं मैं
शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अपने बेटे अबीर के लिए पूजा करेगी। वहीं अभिमन्यु कोर्ट के केस के बारे में सोचकर परेशान होगा। इसके बाद कोर्ट में सुनवाई का समय आएगा। उस दौरान अबीर अपनी मां अक्षरा के हाथ में धागा बांधेगा और कहेगा कि आज आप ही जीतेंगी, लेकिन अक्षरा का वो धागा घर पर ही खुलकर गिर जाएगा। उसके बाद अक्षरा कोर्ट जाएगी और अभिमन्यु से बात करती हुई नजर आएगी। वो कहेगी कि मैं अबीर से तुम्हारा सच नहीं छुपाएगी। हम उदयपुर आते रहेंगे। तब तुम अबीर से मिलना। मंजरी मां और बड़े पापा के बीच कुछ भी हुआ हो। मैं तुमसे तुम्हारा हक नहीं छीनूंगी। अक्षरा की बात सुनकर अभिमन्यु उसे कहेगा कि यह ऑवर कॉन्फिडेंट है।
अबीर पर गिरेगी लोहे की सीढ़ि
उसके बाद अबीर को घर में अक्षरा का गिरा हुआ वही धागा मिलेगा और वो इसे अक्षरा तक पहुंचाने का फैसला करेगा। इसके बाद वो सबसे छिप-छिपाकर कोर्ट पहुंच जाएगा और कस्टडी एरिया के बारे में लोगों से पूछेगा। इस दौरान जब वो कस्टडी एरिया की तरफ जाएगा, तब अबीर पर लोहे की बनी सीढ़ियां गिरने लग जाएंगी। हालांकि, अभिमन्यु और अभिनव दोनों उस वक्त तक अबीर को देख लेंगे और दोनों उसकी ओर भागेंगे। इस दौरान अभिमन्यु अपने बेटे को बचा लेगा।
और पढ़ें..
GHKKPM Spoiler: भवानी कराने जा रही सावी की शादी, ये हैं 5 नए ट्विस्ट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।